{"_id":"58c96e964f1c1bb66032b67d","slug":"jammu-kashmir-legislative-council-election-on-17-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर विधान परिषद की 6 सीटों पर चुनाव 17 अप्रैल को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर विधान परिषद की 6 सीटों पर चुनाव 17 अप्रैल को
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विधान परिषद की छह सीटों पर चुनाव 17 अप्रैल को होगा। चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनावी तिथि का शेड्यूल जारी कर दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु ने आयोग की ओर से जारी चुनाव शेड्यूल की पुष्टि की है।
रिक्त होने वाली छह सीटों में नेशनल कांफ्रेंस के एमएलसी धर्मवीर सिंह ओबराय के निधन की वजह से खाली एक सीट शामिल है। इसके अलावा पांच सीटें 19 अप्रैल को खाली हो रही हैं। इनमें परिषद के डिप्टी चेयरमैन जहांगीर हुसैन मीर, कांग्रेस के जुगल किशोर शर्मा, नेकां के डा. बशीर अहमद वीरी, मास्टर नूर हुसैन और पीडीपी के यासिर रेशी का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
चुनाव में पीडीपी-भाजपा को दो-दो सीटों पर जीत मिलना तय है। एक सीट विपक्ष के खाते में जाएगी और एक सीट पर कड़ा मुकाबला होगा, जिसमें निर्दलीय विधायक अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव की दो सीटों के लिए सियासत गर्म तो है ही, छह एमएलसी की सीटों के लिए भी सियासी पारा और चढ़ेगा।