फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Two Encounters Break Out In Shopian And Baramulla Security Forces Trapped Terrorists

Encounter in JK: शोपियां और बारामुला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर

Fri, 30 Sep 2022 03:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 03:41 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामुला में देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार बारामुला में दोनों आतंकियों को मार गिराया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Two Encounters Break Out In Shopian And Baramulla Security Forces Trapped Terrorists
मुठभेड़ के दौरान जवान। (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामुला में देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बारामुला के विद्दीपोरा पटन इलाके में मुठभेड़ में दो आतंकी घिरे थे। यहां सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया है। उधर, शोपियां जिले के चित्रगाम में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। दरअसल, सुरक्षाबलों को देर रात सूचना मिली थी कि चित्रगाम में कुछ आतंकी एकत्र हैं। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार और सोमवार को तीन आतंकी मारे गए। पुलिस ने बताया कि जिले के अहवाटू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान घेरा सख्त होने पर छिपे दहशतगर्दों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने मौका नहीं दिया। कई बार आत्मसमर्पण की अपील के बाद भी वे नहीं माने और लगातार सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते रहे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग चार घंटे चली मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। कश्मीर के एडीजीपी  विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। दो स्थानीय आतंकियों के घिरे होने की खबर थी, जिसमें दोनों मारे गए। दोनों कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहे थे।


एक दिन पहले सोमवार को बटपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में जैश सरगना पाकिस्तानी आतंकी अबू हुरेरा को मार गिराया गया था। उसके पास से हथियार, ग्रेनेड बरामद किए गए थे। मुठभेड़ में घायल जवान तथा दो नागरिकों की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed