फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir laid foundation of Panchayati Raj in country: Lieutenant Governor Girish Chandra Murmu

देश में जम्मू-कश्मीर ने ही रखी थी पंचायती राज की बुनियाद: उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू

Wed, 18 Dec 2019 01:05 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 18 Dec 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir laid foundation of Panchayati Raj in country: Lieutenant Governor Girish Chandra Murmu
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बीडीसी अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने पंचायती राज संस्थाओं को लोकतंत्र की मजबूत कड़ी करार देते हुए जम्मू-कश्मीर को इसकी बुनियाद रखने का श्रेय दिया। जम्मू स्थित कनवेंशन सेंटर में बीडीसी अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने पंचायती राज की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन


वर्ष 1935 में इस ऐतिहासिक पहल को अंजाम दिया गया। इसके बाद जेएंडके ने वर्ष 1958 में जेएंडके विलेज पंचायत एक्ट बनाया। इसके बाद ही देश में पंचायती राज लाया गया। इसी क्रम में जेएंडके पंचायती राज एक्ट 1989 लाया गया। 
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में पंचायतों को जमीनी स्तर के शासन की सक्रिय इकाई बनाया जाएगा। संविधान के 73वें संशोधन को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। एलजी ने कहा कि ब्लाक विकास परिषदों को विकास के मोर्चे पर सरकारी व्यवस्थाओं की बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी और बीडीओ की भूमिका का स्पष्ट किया जा रहा है। इस अवसर पर उपराज्यपाल के सलाहकार केवल कुमार शर्मा ने कहा कि बैक टू विलेज कार्यक्रम का अच्छा रिस्पांस मिला है। 


सलाहकार फारूक खान ने कहा कि ग्रामीण विकास को गुजरात मॉडल पर सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, आयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज शीतल नंदा समेत अन्य अफसर और बीडीसी अध्यक्ष उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed