फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Labor employment trend increased among youth unemployment rate decreased says PLFS report

जम्मू कश्मीर: युवाओं में बढ़ा श्रम-रोजगार का रुझान, कोरोना के बाद 1.50 फीसदी घटी बेरोजगारी दर

Fri, 29 Sep 2023 12:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 12:28 PM IST
सार

पीएलएफएस की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जम्मू कश्मीर  में कोरोना के बाद से 15 वर्ष या फिर इससे ज्यादा आयु वाले युवाओं में श्रम-रोजगार में रुझान बढ़ा है। इनकी बेरोजगारी दर में गिरावट आई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Labor employment trend increased among youth unemployment rate decreased says PLFS report
- फोटो : istock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में साल 2019 से 2022 के बीच बेरोजगारी दर में 1.50 प्रतिशत की कमी आई है। इसका खुलासा संसद के विशेष सत्र में प्रस्तुत सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (पीएलएफएस) की एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट की खास बात यह है कि कोरोना के बाद से 15 वर्ष या फिर इससे ज्यादा आयु वाले युवाओं में श्रम-रोजगार में रुझान बढ़ा है। इनकी बेरोजगारी दर में गिरावट आई है।

विज्ञापन


सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट के नए आंकड़े बताते हैं कि यूटी में बेरोजगारी दर वर्ष 2018-2019 में 5.1 प्रतिशत थी और 2019-2020 में बढ़कर 6.7 प्रतिशत हो गई। वर्ष 2020-21 में यह घटकर 5.9 प्रतिशत और 2021-2022 में 5.2 प्रतिशत पर आ गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के युवाओं की अनुमानित बेरोजगारी दर (यूआर) 2018-19 में 5.8 प्रतिशत, 2019-20 में 4.8 प्रतिशत, 2020 में 4.2 प्रतिशत और 2021-22 में यह घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई। ये आंकड़े बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर का आर्थिक विकास तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में काम करने की क्षमता बढ़ी

आंकड़े बताते हैं कि कोरोना के बाद से 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले युवाओं में मेहनत करने की क्षमता बढ़ी है। सामान्य तौर पर श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) 2018-19 में 50.2 प्रतिशत, 2019-20 में 53.5 प्रतिशत, 2020-21 में 55.2 प्रतिशत और 2021-22 में 54.9 प्रतिशत रहा है। साल 2019 से 2021 तक के आंकड़े के अनुसार युवाओं में काम शुरू करने का रुझान बढ़ा है।


सरकार युवाओं को दे रही नौकरी

हाल में शासन की ओर से दी गई जानकारी में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि पिछले तीन वर्षों में 30 हजार से अधिक सरकारी पद भरे गए हैं, जबकि प्रशासन में अन्य 20 हजार पदों के लिए भर्ती आगामी चार महीनों में जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में सभी रिक्त पद अगले छह महीनों में एक बड़े भर्ती अभियान के माध्यम से भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed