{"_id":"5b75813342c79255a4057404","slug":"jammu-kashmir-kupwada-encounter-four-army-jawans-injured-infiltration-bid-foiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ के दौरान हुई मुठभेड़ में सेना के 4 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ के दौरान हुई मुठभेड़ में सेना के 4 जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 16 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमान्त जिले कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में घुसपैठ के दौरान आतंकियों के साथ हुए सेना के टकराव में 4 जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नौगाम सेक्टर की संगम पोस्ट के करीब सुबह साढ़े नौ बजे वहां तैनात सेना की 8 बिहार रेजिमेंट ने घुसपैठियों के एक दल को घुसपैठ की कोशिश को अंजाम देते हुए पाया। इस दौरान जवानों ने उन्हें ललकारा जिसके चलते एक भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि शुरूआती फायरिंग में सेना के 4 जवान घायल हुए जिन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि आखरी खबरें मिलने तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी था और ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है।
600 आतंकी घुसपैठ की फिराक में
सीमा पर इंटेलिजेंस एजेंसी ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 600 आतंकी बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।