फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir kulgam encounter last rites of Army jawan prabhakr martyred to be held in Akola

Encounter : नम आंखों से दीं दोनों बलिदानियों को अंतिम विदाई, जवान प्रभाकर की कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी

Sun, 07 Jul 2024 05:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 07 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। यहां दो अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों मार गिराए।

विज्ञापन
jammu kashmir kulgam encounter last rites of Army jawan prabhakr martyred to be held in Akola
पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और प्रवीण प्रभाकर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। कुलगाम जिले के मुदरघम में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप कुमार और फ्रिसल में एक राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रवीण जंजाल प्रभाकर बलिदान हो गए। इन मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया। शनिवार को चार आतंकियों के शव देखे गए। रविवार को जारी ऑपरेशन में दो और आतंकियों का सफाया करने में सफलता मिली।

विज्ञापन


चिनार कोर कमांडर, मुख्य सचिव यूटी जम्मू-कश्मीर, डीजीपी जम्मू-कश्मीर व अन्य गणमान्य व्यक्तियों और सभी रैंक के अधिकारियों ने एलएनके प्रदीप कुमार और सिपाही प्रवीण जंजाल प्रभाकर को श्रद्धांजलि दी। सेना ने कहा कि वे दोनों बहादुरों की वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता में खड़े हैं और उनके लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

सेना के जवान प्रभाकर जंजाल का अंतिम संस्कार आठ जुलाई को महाराष्ट्र के अकोला जिले में उनके पैतृक गांव में होगा। जंजाल (26) कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में  मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए।

अकोला के तहसीलदार ने कहा कि सोमवार को उनके पैतृक गांव मोरगांव भाकरे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार तक उनकी मौत की खबर पहुंचने पर गांव में मातम छा गया है।

अधिकारी ने बताया कि जंजाल 2019 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और 2020 में द्वितीय महार रेजिमेंट में थे। उन्होंने बताया कि वह पहले मणिपुर में तैनात थे और फिर चार महीने पहले सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (विशेष दस्ते) के हिस्से के रूप में कुलगाम जिले में तैनात किए गए थे। अधिकारी ने बताया कि जंजाल की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने कहा कि कुलगाम के पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम को बड़ी सफलता मिली है। यहां दो मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए। ड्रोन फुटेज में आतंकियों के शव मुठभेड़ स्थल पर देखे गए। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है।
विज्ञापन

हिजुबल के टीआरएफ गुट से जुड़े थे मारे गए आतंकी

मुठभेड़ स्थल से चार आतंकियों के शव बरामद हुए हैं। उनके कब्जे से तीन एके 47 और एक पिस्तौल बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार ये आतंकी हिजबुल मुजाहीदीन के गुट टीआरएफ से जुड़े हुए थे। आतंकियों की पहचान यावर बशीर पुत्र बशीर अहमद डार निवासी कैमोह, जाहिद अहमद डार पुत्र गामहौद डार निवासी यारीपोरा, तौहीद अहमद राथर पुत्र अब सतार राथर निवासी, शकील अहमद वानी पुत्र मोहम्मद शरीफ वानी निवासी कुलगाम के तौर पर हुई है। बाकी दो आतंकियों की पहचान अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed