{"_id":"63d4b866701bd467f1154f5d","slug":"jammu-kashmir-knocked-door-of-woman-house-late-night-in-sunderbani-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुंदरबनी में देर रात महिला के घर का दरवाजा खटखटाया, गोशाला में लगी आग, तलाशी अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुंदरबनी में देर रात महिला के घर का दरवाजा खटखटाया, गोशाला में लगी आग, तलाशी अभियान चलाया
Sat, 28 Jan 2023 11:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरबनी
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरबनी
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:24 AM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय एक घर के दरवाजे जोर-जोर से खटखटाए गए। देर रात की घटना से महिला और अन्य सदस्यों ने दहशत में रात बिताई। सूचना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : PTI (File Photo)
विस्तार
सुंदरबनी में रात को कुछ संदिग्ध लोगों ने एक घर का दरवाजा खटखटाया, दिन के समय इसी घर की मुखिया महिला मवेशियों को चारा देने गई तो वहां आग लग गई। इससे महिला बेहोश हो गई, जिसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पूरे घटनाक्रम में संदेह को देखते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। यह घटना ब्लॉक सुंदरबनी की पंचायत पतराड़ा के मोहड़ा मवा की है। संदिग्धों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात के समय एक घर के दरवाजे जोर जोर से खटखटाए गए। देर रात की घटना से महिला और अन्य सदस्यों ने दहशत में रात बिताई। सुबह बाहर देखने पर कुछ नहीं मिला। महिला जब मवेशियों को चारा डालने गई तो वहां पड़े घास के ढेर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी थी।
विज्ञापन
धुएं के गुबार से महिला वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन इस महिला को उप जिला अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं, घरवालों के शोर को सुनने पर सरपंच यशपाल शर्मा आदि मौके पर पहुंचे।
सरपंच ने तुरंत थाना प्रभारी दीपक पठानिया को सूचित किया। इसके बाद पुलिस का एक दल थाना प्रभारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा। उनके साथ सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों के भी जवान थे। संयुक्त तलाशी अभियान में पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है।