फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir kathua

कृषि विभाग के मुलाजिम के खाते से निकाले 1.20 लाख

विज्ञापन
jammu kashmir kathua
बिलावर। लोग साइबर ठगी का लगातार शिकार हो रहे हैं। बावजूद इस पर रोक नहीं लग रही है। अब कृषि विभाग के मुलाजिम के खाते से करीब 1,20000 रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

रामकोट के गलक गांव निवासी डा. हनुमान शर्मा कृषि विभाग के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात एक बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया। इसमें उनके खाते से 1,19200 रुपये निकालने की बात पता चली। मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी की बात पता चली। पीड़ित ने बताया कि किसी ने उनके एचडीएफसी खाते से बिना ओटीपी के धनराशि निकाल ली। इस बारे में बिलावर थाने में केस दर्ज करवाया है। साथ ही एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में बढ़े ऑनलाइन ठगी के मामले
कठुआ। लॉकडाउन के बीच लोगों पर बेरोजगारी की मार पढ़ने के साथ उनके खातों पर ठगों की नजर है। लगातार सोशल मीडिया पर फेसबुक एकाउंट को हैक कर ठग यूजर के दोस्तों को फोन कर पैसे मांग रहे हैं। हैरत की बात यह है कि बड़ी संख्या में लोग इन लोगों के झांसे में भी आ चुके हैं। वॉट्सऐप मैसेज और एसएमएस के जरिए इनाम जीतने के बहाने भी ठगी की जा रही है। उधर, फोन कॉल पर खुद को बैंक या फिर किसी अन्य सरकारी विभाग का कर्मी बताकर यह ठग लोगों से उनके खाते की जानकारी हासिल कर मोटा चूना लगाने में जुटे हुए हैं। साइबर क्राइम के अधिकतर ऐसे मामलों में कुछ रकम को छोड़कर बाकी हासिल करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। राशि को पेटीएम खातों में ट्रांसफर किया जाता है या फिर ऐसी खरीद की जाती है जिसका ब्योरा निकाल पाना और उस रकम को वापस हासिल करना मुश्किल हो जाता है। पिछले कुछ वर्षों में लगातार इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन शिकार होने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed