Target Killing: कश्मीरी पंडितों ने राहुल भट को किया याद, एक माह पहले आतंकियों ने कर दी थी हत्या
कश्मीरी पंडितों ने शेखपोरा विस्थापित कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी पंडितों की सुरक्षा पुख्ता करनी चाहिए। लगातार टारगेट किलिंग से उनमें असुरक्षा का भाव है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या के एक महीने पूरे होने पर शेखपोरा विस्थापित कॉलोनी में कर्मचारियों ने एक दिन का भूख हड़ताल रखा। परिसर में कर्मचारियों तथा उनके बच्चों ने रैली निकाली। उन्होंने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
सुरक्षित स्थान पर तैनाती दी जाए
हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर तैनाती दी जाए। उनमें असुरक्षा का भाव है। सरकार संरक्षण देने के साथ ही उनकी भावनाओं का ख्याल रखे। शाम को कश्मीरी पंडितों ने कैंडिल मार्च निकालकर राहुल भट को याद किया।
सरकार मासिक राहत राशि में करे बढ़ोतरी
कश्मीरी पंडितों ने रविवार को जगती टॉउनशिप में प्रदर्शन कर मासिक राहत राशि में बढ़ोतरी की मांग उठाई है। इसके अलावा जल्द कदम नहीं उठाने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।जगती टेनमेंट कमेटी के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए कश्मीरी पंडितों ने बताया कि सरकार समुदाय की अनदेखी कर रही है।
32 वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे
32 वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे हैं, लेकिन हमारी कश्मीर घाटी में वापसी करने में नाकाम रही है। बढ़ती महंगाई के बीच 13 हजार मासिक राहत राशि से परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से सरकार से राहत राशि 25 हजार रुपये तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांगों को अनसुना कर रही है।
बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार नीति घोषित करे
कमेटी के अध्यक्ष शादी लाल पंडिता ने कहा कि सरकार समुदाय के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार नीति घोषित करे। सरकार न रोजगार दे रही है और न ही राहत राशि में बढ़ोतरी कर रही है। अगर हमारी मांगों को नहीं पूरा किया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।