{"_id":"67c4306112a43515c60da5d1","slug":"jammu-kashmir-jp-nadda-s-training-camp-tips-given-to-bjp-mlas-for-victory-in-panchayat-elections-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जेपी नड्डा का प्रशिक्षण शिविर; पंचायत चुनाव में जीत के लिए भाजपा विधायकों को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जेपी नड्डा का प्रशिक्षण शिविर; पंचायत चुनाव में जीत के लिए भाजपा विधायकों को दिए टिप्स
Sun, 02 Mar 2025 03:48 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 02 Mar 2025 03:48 PM IST
सार
जेपी नड्डा ने भाजपा विधायकों को प्रशिक्षण शिविर में पंचायत चुनाव जीतने के लिए जनता से जुड़ने, समावेशी विकास और लाभार्थी वर्ग को साधने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : @JPNadda
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जाते-जाते पंचायत चुनाव जीतने का मंत्र दे गए। कटड़ा में आयोजित शिविर के समापन समारोह में नड्डा ने जम्मू-कश्मीर की जनता के सामने मोदी सरकार के काम की चर्चा करने की बात दोहराई साथ ही जनसामान्य के साथ जुड़ाव के लिए नेटवर्किंग बढ़ाने को कहा। इतना ही नहीं आगामी पंचायत चुनाव में जीत कहां से तय होगी, उस वर्ग तक पहुंचने का तरीका भी समझाया।
विज्ञापन
दरअसल विधान सभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की जमीन तैयार हो रही है। पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का रास्ता काफी आसान था, क्योंकि सियासी मैदान में प्रतिद्वंद्वी की चुनौती नहीं थी। अब परिदृश्य बदल चुका है। नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत अन्य पार्टियां पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले ही अपनी जमीन तैयार कर रही हैं। विधायकी के मोह में नए विधायक पंचायत चुनाव की चुनौतियों को अनदेखा न करें, इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तमाम नसीहतें और सीख काफी अहम है।
विज्ञापन
बीजेपी का ट्रंप लाभार्थी वर्ग को साधने का पढ़ाया पाठ
भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावों में लाभार्थी वर्ग बड़ा ट्रंप साबित हुआ है। वंचित वर्ग को केंद्रीय योजनाओं का लाभ देने पर पार्टी हमेशा से पूरा जोर लगाती आ रही है। कटड़ा में भी नड्डा ने लाभार्थी वर्ग को साधने को कहा। कहा, कृषि विज्ञान केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं की बैठकें, अभिभावकों-शिक्षकों के बीच जाकर, उनसे जुड़ने की सलाह लाभार्थी वर्ग को साधने का हिस्सा है।
विज्ञापन
समावेशी विकास से साधें एससी और एसटी को
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समावेशी विकास को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि यदि चुनावों में जनाधार को मजबूत बनाना है तो किसी का चेहरा देख कर विकास न करें। समावेशी विकास के मंत्र के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों से कहा अच्छे श्रोता बनिए, जितना सुनेंगे उतना ही समझ पाएंगे। खासकर एससी और एसटी समुदाय को साधने के लिए उन्होंने समावेशी विकास पर जोर दिया।
पंच निष्ठा व पंच परिवर्तन को याद दिलाया
शिविर में प्रशिक्षु विधायकों को भारतीय जनता पार्टी की पांच निष्ठाओं को याद दिलाया। ये पांच निष्ठाएं हैं राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, सामाजिक व आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण; जिससे शोषणमुक्त और समतायुक्त समाज की स्थापना हो सके, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता एवं सर्वपंथ समभाव। इसके साथ ही परिवार जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य के पंच परिवर्तन का संदेश विधायकों को याद दिलाया।