{"_id":"61a539b55475e812102f94cd","slug":"jammu-kashmir-job-parivahan-department-city-reporter-news-jmu248862258","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग में खुले नौकरी के द्वार, भरे जाएंगे 250 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग में खुले नौकरी के द्वार, भरे जाएंगे 250 पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। परिवहन विभाग ने युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खोले हैं। अगल-अलग श्रेणियों के 250 पद भरने के लिए जेकेएसएसबी को प्रस्ताव भेजा गया है। मोटर गैराज विभाग में भी चालकों के 20 पद भरे जाएंगे। विभाग से प्रस्ताव मिलने के बाद जेकेएसएसबी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले मोटर इंस्पेक्टर के 40 पदों पर लिखित परीक्षा करवाई जा चुकी है। अब अन्य पदों के लिए भर्ती शुरू की जाएगी।
परिवहन विभाग में अब नियमित रूप से रिक्त पद भरने के लिए भर्ती करवाई जा रही है। यह विभाग सबसे ज्यादा लोगों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों की कमी का असर आम लोगों के रोजमर्रा कार्यों पर पड़ रहा है। स्टाफ की कमी को दूर करने और समय रहते रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विभाग ने अतिरिक्त सचिव परिवहन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी नियमित रूप से पदों को भर्ती एजेंसी जेकेएसएसबी और पीएससी को भेजेगा। इसमें मोटर व्हीकल विभाग और स्टेट मोटर गैराज विभाग आते हैं। इन विभागों में 250 के अधिक पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने के लिए जेकेएसएसबी भर्ती प्रक्रिया करवा रहा है। इससे विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर होगी।
--
विभाग में सभी खाली पदों पर भर्ती हो रही है। 250 के करीब पदों को भरने के लिए भर्ती एजेंसियों को प्रस्ताव भेजा गया है। जबकि मोटर गैराज विभाग में 20 चालकों के पदों के अलावा अन्य रिक्त पदों की सूची तैयार की जा रही है और उन्हें भी जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग में अब नियमित रूप से रिक्त पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
- राज मोहम्मद मालिक, अतिरिक्त सचिव परिवहन विभाग