फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir job Employment 1612 posts approved in Udhampur and Handwara Medical Colleges recruitment will be done soon

Jammu Kashmir Job: उधमपुर और हंदवाड़ा मेडिकल कॉलेजों में 1612 पद मंजूर, यहां भी होगी भर्ती

Wed, 04 May 2022 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 04 May 2022 11:57 AM IST
सार

उधमपुर और हंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज प्रत्येक में 806 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रशासनिक परिषद की बैठक में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा सहित अन्य कई विभागों में नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई।
 

विज्ञापन
jammu kashmir job Employment 1612 posts approved in Udhampur and Handwara Medical Colleges recruitment will be done soon
LG manoj sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1612 नए पदों के सृजित किया गया है। इसके साथ सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर और हंदवाड़ा (कुपवाड़ा) प्रत्येक में 806 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से पाठ्यक्रम शुरू किया जा सकेगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा सहित अन्य कई विभागों में नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


प्रशासनिक परिषद ने केंद्र शासित प्रदेश और जिला उपभोक्ता आयोगों में विभिन्न श्रेणियों के तहत क्रमश 15 और 50 पद सृजित करने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इन पदों में रजिस्ट्रार, संयुक्त रजिस्ट्रार, लेखा अधिकारी, निजी सचिव, रीडर, अनुभाव अधिकारी, वरिष्ठ और जूनियर स्टेनोग्राफर, वरिष्ठ व जूनियर सहायक शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में संवैधानिक परिवर्तनों के कारण केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश और जिला उपभोक्ता आयोगों की स्थापना की गई थी। 
विज्ञापन


पर्याप्त मानव शक्ति के प्रावधान के साथ इन संस्थानों को प्रभावी ढंग से कार्यात्मक बनाया जाएगा। इसके साथ परिषद ने उच्च शिक्षा विभाग के 171 रिक्त पदों को उच्च शिक्षा से जम्मू/श्रीनगर के क्लस्टर विश्वविद्यालयों में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। संकाय (गजटेड) के लिए चिन्हित इन पदों को सीधी भर्ती अभियान के माध्यम से भरने के लिए क्लस्टर विश्वविद्यालयों जम्मू और श्रीनगर को स्थानांतरित कर दिया गया है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत जम्मू और कश्मीर में दस प्रतिष्ठित कालेजों को मिलाकर श्रीनगर और जम्मू में दो क्लस्टर विश्वविद्यालय स्थापित किए गए थे। इन विश्वविद्यालयों में शिक्षण और गैर शिक्षण श्रेणी में पहले ही 132 पदों को मंजूरी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed