फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Jewelery worth Rs 35 lakh stolen from Nanak Nagar in broad daylight, Manveet had taken it out f

Jammu Kashmir: नानक नगर से दिनदिहाड़े 35 लाख के गहने चोरी, शादी के लिए मनवीत ने निकाले थे बैंक के लॉकर से

Wed, 19 Feb 2025 01:30 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 19 Feb 2025 01:30 PM IST
सार

नानक नगर में एक व्यापारी के घर से दिनदिहाड़े चोरों ने खिड़की के रास्ते घुसकर 35 लाख के गहने चोरी कर लिए, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Jewelery worth Rs 35 lakh stolen from Nanak Nagar in broad daylight, Manveet had taken it out f
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

शहर के नानक नगर इलाके के एक घर से दिनदिहाड़े चोरी हो गई। चोर खिड़की के रास्ते से बंद मकान में घुसकर करीब 35 लाख के गहने चोरी कर ले गए। मामले की एफआईआर गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नानक नगर के सेक्टर सात निवासी मनवीत सिंह पेशे से व्यापारी हैं. वहीं उनकी पत्नी गृहणी हैं। घर में मनवीत, उनकी पत्नी और बच्चे ही रहते हैं। बीते दिनों मनवीत की रिश्तेदारी में शादी थी। इसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था। शादी के लिए ही मनवीत ने बैंक के लॉकर में जमा गहने निकाले थे।
विज्ञापन


शादी से लौटने के बाद गहने बैग में ही रखे हुए थे, जो कुछ दिनों में बैंक के लॉकर में ही जमा कराने थे।मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे मनवीत की पत्नी स्कूल में पढ़ने वाली अपनी बेटी को वैन से लेने के लिए घर से पीछे वाली गली में गईं। करीब 20 मिनट बाद लौटीं तो देखा कि रसोई में बनी खिड़की की जाली टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब भीतर जाकर देखा तो गहनों से भरा बैग गायब था। यह देखते ही मनवीत की पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत पति और पुलिस को घटना की सूचना दी। मनवीत के मुताबिक बैग में करीब 35 लाख के गहने थे। इसमें सोने, चांदी और हीरे जड़े गहने शामिल हैं। थाना प्रभारी अरुण प्रकाश का कहना है कि पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed