Jammu Kashmir: नया कोर्ट बिल्डिंग बनाना जरूरी, बडगाम में न्यायिक सुविधाओं को सुधारने के लिए फारूक ने उठाई आवाज
डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बडगाम में एक नए कोर्ट की आवश्यकता पर जोर दिया, कहा कि वर्तमान इमारत लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है और सरकार से नए कोर्ट के निर्माण की सिफारिश की।
विस्तार
उन्होंने कहा कि नई अदालत का निर्माण लोगों के लिए न्याय की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाएगा। डॉ. अब्दुल्ला का यह बयान बडगाम जिले के स्थानीय लोगों की न्यायिक सुविधाओं को सुधारने के उद्देश्य से सामने आया है।
#WATCH बडगाम, जम्मू-कश्मीर: JKNC के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "...हमने यह देखा कि यहां एक नए कोर्ट की जरूरत है। कोर्ट की ये जो इमारत है वो यहां के लोगों के लिए काफी नहीं है... हम सरकार से सिफारिश करेंगे कि यहां एक नया कोर्ट बने जिसमें आधुनिक सुविधाएं हों और जिससे लोगों… pic.twitter.com/3KPCG8ap5R
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2024
फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही हुए मुठभेड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें मुठभेड़ों का सामना पहले भी करना पड़ा है और भविष्य में भी ऐसे घटनाक्रमों का सामना करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
डॉ. अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा मैंने पहले भी मुठभेड़ें देखी हैं और भविष्य में भी देखूंगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका यह बयान हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ों के संदर्भ में आया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाए राज्य के सुरक्षा परिदृश्य का हिस्सा हैं और यह प्रक्रिया जारी रहेगी। डॉ. अब्दुल्ला ने मुठभेड़ों के राजनीतिक या सामाजिक प्रभावों पर भी चर्चा की लेकिन किसी विशेष घटना पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की।
#WATCH | Budgam, Jammu and Kashmir: On recent encounters, JKNC President Dr Farooq Abdullah says, "I have seen encounters before and will see them in the future too. It doesn't make any difference." pic.twitter.com/eEScfTTL6z
— ANI (@ANI) November 13, 2024