फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Ishfaq Hamid of Baramulla honored with Pradhan Mantri Bal Puraskar Award

जम्मू कश्मीर: बारामुला के इश्फाक हामिद प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Tue, 23 Jan 2024 02:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 02:14 PM IST
सार

तेरह वर्षीय इश्फाक हामिद रबाब वादक हैं। वह उत्तरी कश्मीर के बारामुला के क्रिरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। महज आठ साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता से रबाब बजाना सीखना शुरू किया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Ishfaq Hamid of Baramulla honored with Pradhan Mantri Bal Puraskar Award
राष्ट्रपति से बाल पुरुस्कार प्राप्त करते हुए इश्फाक हामिद - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में जम्मू कश्मीर के बारामुला के इश्फाक हामिद को प्रधानमंत्री बाल पुरुस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार कला और संस्कृति के क्षेत्र में दिया गया है। समारोह में 19 बच्चों को सम्मानित किया गया। बारामुला के इश्फाक ने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन


तेरह वर्षीय इश्फाक हामिद रबाब वादक हैं। वह उत्तरी कश्मीर के बारामुला के क्रिरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह एनजीओ सरहद द्वार दिया जाने वाला भाई मर्दाना राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 भी अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन


महज आठ साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता से रबाब बजाना सीखना शुरू किया। इश्फाक वर्तमान में छठी कक्षा में पढ़ रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अपने चचेरे भाई को रबाब बजाते देख इसे सीखने की जिज्ञासा उनके भीतर जगी। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इश्फाक अपने परिवार की चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसमें रबाब बजाना पीढ़ियों से चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इश्फाक के पिता अब्दुल हामिद भट 35 वर्षों से रबाब बजा रहे हैं। उन्हें यह कौशल उनके पिता से विरासत में मिला है। उन्होंने हाल ही में नई दिल्ली और कश्मीर में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया। अब्दुल हामिद के पिता गुलाम कादिर भट प्रसिद्ध कश्मीरी रबाब वादक हैं, जो पहले रेडियो कश्मीर की शोभा बढ़ा चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इश्फाक को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार जीतने पर युवा उस्ताद इश्फाक हामिद को बधाई। कला और संस्कृति के क्षेत्र में आपकी उपलब्धियों ने जम्मू-कश्मीर को बहुत गौरव दिलाया है। आपकी सफलता दूसरों को उनके कलात्मक जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रहेगी।”


पूरे देश से उन्नीस असाधारण बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले व्यक्ति महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, बिहार, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा, असम, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और आंध्र प्रदेश से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed