जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के हीरानगर बार्डर से घुसने की जांच शुरू, नक्शा लेकर पहुंची बीएसएफ
- कश्मीर में हथियारों की जबरदस्त कमी, पाकिस्तान से मंगवाए जा रहे
- नगरोटा में बार्डर का नक्शा लेकर पहुंची बीएसएफ, कनेक्शन खंगाल रहे अधिकारी
विस्तार
आतंकियों के बार्डर से घुसने की खबर सामने आने के बाद बीएसएफ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बीएसएफ के अधिकारी बार्डर का नक्शा लेकर नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर पहुंचे।
इस नक्शे में कठुआ, सांबा जिले के बार्डर की जानकारी थी। दरअसल, डीजीपी ने बताया कि आतंकी हीरानगर बार्डर से घुसपैठ करके आए। इस जानकारी के सामने आने के बाद ही बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। एक नक्शा भी बनाया गया। जिसमें यह देखने की कोशिश की गई कि आखिर किस जगह से घुसपैठ हुई है।
बार्डर पर कहीं पर फेंसिंग नहीं कटी, कनेक्शन की जांच कर रहे
जिस जगह के बारे पुलिस की तरफ जानकारी दी गई है, वहां पर बीएसएफ की टीम ने दौरा किया है। मौके पर कहीं से फेंसिंग नहीं कटी हुई है। न ही घुसपैठ की कोई जानकारी है। अभी तक हमारी उन लोगों से भी बात नहीं हुई, जिन्होंने इसकी जानकारी दी है। अगर हमें पता चलता है कि सच में बार्डर से घुसपैठ हुई है, तो इसके बाद ही हम कुछ बता पाएंगे। रही बात घुसपैठ होने की तो इसे लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।-अखिलेश्वर सिंह, डीआईजी, बीएसएफ