{"_id":"67c3ee5d0ec84169da067e1c","slug":"jammu-kashmir-instead-of-becoming-pro-of-pakistan-farooq-should-give-knowledge-to-umar-tarun-chugh-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: 'पाकिस्तान का पीआरओ बनने के बजाय उमर को ज्ञान दें फारूक', तरुण चुघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: 'पाकिस्तान का पीआरओ बनने के बजाय उमर को ज्ञान दें फारूक', तरुण चुघ
Sun, 02 Mar 2025 11:06 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:06 AM IST
सार
भाजपा के प्रभारी तरुण चुघ ने फारूक अब्दुल्ला को पाकिस्तान से बातचीत की वकालत करने के बजाय उमर अब्दुल्ला को चुनावी वादों को पूरा करने की सलाह दी और स्पष्ट किया कि अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा।
विज्ञापन
बीजेपी के महासचिव तरुण चुघ
- फोटो : @tarunchughbjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा के प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं चल सकते। यदि कोई इसकी वकालत कर रहा है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
चुघ ने कहा, डाॅ. फारूक पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने की वकालत करते हैं, उन्हें पाकिस्तान का पीआरओ बनने के बजाय अपने बेटे और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री को यह सलाह देनी चाहिए कि वह चुनावी वादों को पूरा करें और राज्य की जनता के कल्याण के लिए काम करें। उमर अब्दुल्ला अनुच्छेद 370 पर बयानबाजी सिर्फ इसलिए कर रहे हैं, ताकि उनकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उनसे सवाल न करें। चुघ ने स्पष्ट रूप से कहा कि अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन चुका है और यह कभी वापस नहीं आएगा।
विज्ञापन