फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Information about presence four terrorists in Pir Panjal, search operation started

जम्मू-कश्मीर: पीर पंजाल में चार आतंकियों के मौजूद होने की सूचना, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Thu, 18 May 2023 12:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 12:15 AM IST
सार

पूरे जंगल के इलाके में तलाशी अभियान में ड्रोन, डॉग स्क्वायड और हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार इनपुट मिले हैं कि थन्नामंडी, डीकेजी, पंगाई दरहाल के जंगली इलाकों में चार आतंकियों का एक दल सक्रिय है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Information about presence four terrorists in Pir Panjal, search operation started
राजोरी में तलाशी ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजोरी जिले के पीरपंजाल के जंगलों में चार आतंकियों के एक ग्रुप के सक्रिय होने की सूचना पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इसमें पैरा कमांडो, सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के जवान संयुक्त रूप से चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन


अभियान में ड्रोन, डॉग स्क्वायड और हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।सूत्रों के अनुसार इनपुट मिले हैं कि जिले के थन्नामंडी, डीकेजी, पंगाई दरहाल, परगाल और कंडी बुद्धल के पीर पंजाल के जंगली इलाकों में चार आतंकियों का एक दल सक्रिय है।
विज्ञापन


इनके प्राकृतिक गुफाओं में छिपे होने की जानकारी है। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सेना और सुरक्षाबलों को नुकसान न उठाना पड़े इस कारण बड़ी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरी के थन्नामंडी की डेरा की गली यानि डीकेजी के जंगलों में मंगलवार देर शाम से ही बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जिसे बुधवार को आसपास सहित कंडी बुद्धल और दरहाल के जंगली इलाकों तक बढ़ा दिया गया है।


गौरतलब रहे कि पीर पंजाल के उक्त जंगली इलाकों से होकर मुगल रोड से गुजरते हुए आतंकी कश्मीर घाटी के शोपियां तक आराम से पहुंच सकते हैं। इसलिए सुरक्षाबलों द्वारा मुगल रोड सहित आसपास के पैदल रास्तों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed