जम्मू कश्मीर: पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो घुसपैठिए ढेर, तलाशी अभियान जारी
पुंछ में एलओसी पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम किया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने चक्कां दा बाग इलाके में एक घुसपैठिए को मार गिराया है।
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने चक्कां दा बाग इलाके में एक घुसपैठिए को मार गिराया है। अभी मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सेना ने बताया कि पुंछ सेक्टर में ऑपरेशन बहादुर के तहत भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में बड़ी घुसपैठ की कोशिश को विफल किया है। रविवार-सोमवार की रात के दौरान पुंछ सेक्टर में दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया है। तलाशी अभियान जारी है।
Operation Bahadur #Poonch Sector. Major Infiltration Bid Eliminated in a joint operation by #IndianArmy & @JmuKmrPolice during the night of 17 Jul 23 in Poonch Sector. Two infiltrator have been eliminated. Search operations are in Progress.… pic.twitter.com/bFgUZZw5wS
विज्ञापन विज्ञापन— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) July 17, 2023
आतंकी साजिश का पर्दाफाश, हंदवाड़ा में 12 किलो वजनी दो IED बरामद
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। सेना और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान में एनएच 701 के पास वोधपुरा के जंगल क्षेत्र से दो आईईडी बरामद किए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सेना और हंदवाड़ा पुलिस ने आज तड़के वोधपुरा जंगल में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगल से पांच और सात किलोग्राम के दो अत्याधुनिक आईईडी बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि टीम ने तुरंत पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद बम निरोधक दस्ते आईईडी का नियंत्रित विस्फोट किया। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई से इलाके में एक बड़ी घटना टल गई है।