{"_id":"63d4b4e6abec5f3fda284524","slug":"jammu-kashmir-illegal-house-of-former-social-welfare-minister-demolished-in-shopian-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में पूर्व समाज कल्याण मंत्री का अवैध मकान गिराया, सरकारी भूमि को कब्जा कर बनाया गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में पूर्व समाज कल्याण मंत्री का अवैध मकान गिराया, सरकारी भूमि को कब्जा कर बनाया गया था
Sat, 28 Jan 2023 11:09 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:09 AM IST
सार
प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण अभियान के तहत 343 कनाल जमीन को प्रभावशाली लोगों से मुक्त कराया जा चुका है। श्रीनगर में पूर्व मंत्री व नेकां नेता अली मोहम्मद सागर का मकान गिराए जाने के बाद शोपियां में भी पूर्व मंत्री का व्यावसायिक ढांचा गिरा दिया गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने का अभियान तेजी से चल रहा है। श्रीनगर में पूर्व मंत्री व नेकां नेता अली मोहम्मद सागर का मकान गिराए जाने के बाद शोपियां में एक और पूर्व मंत्री का व्यावसायिक ढांचा गिरा दिया गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रभावशाली लोगों से 17 हेक्टेयर जमीन को छुड़ाया गया है। राज्य भूमि पर कब्जा कर पूर्व समाज कल्याण मंत्री की ओर से बनाए गए व्यावसायिक ढांचे को प्रशासन ने गिरा दिया है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 343 कनाल चार मरला जमीन को प्रभावशाली लोगों से मुक्त कराया जा चुका है। यह काचराई व राज्य भूमि है। सरकारी भूमि से कब्जा हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को श्रीनगर एयरपोर्ट के पास प्रशासन ने अली मोहम्मद सागर के आवासीय मकान को गिरा दिया था।