फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Identification nineteen new industrial estates, responsibility to SICOP-NBCC and IRCAN

जम्मू-कश्मीर: उन्नीस नई औद्योगिक संपदाओं की पहचान, सिकॉप-एनबीसीसी और इरकान को जिम्मेदारी

Thu, 20 Jul 2023 02:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 02:25 AM IST
सार

जम्मू संभाग में औद्योगिक संपदा सहर लगेट कठुआ में सबसे अधिक 761 कनाल अलाट कर दी गई है, जबकि 900 कनाल भूमि की मांग की गई थी। इरकान द्वारा तैयार की जा रही इस संपदा में 1141 करोड़ रुपये का निवेश आएगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Identification nineteen new industrial estates, responsibility to SICOP-NBCC and IRCAN
पर्यटन उद्योग कश्मीर - फोटो : ani

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 19 नई औद्योगिक संपदाओं की पहचान की गई है। इसमें 10 पर काम किया जा रहा है। इन संपदाओं के विकास की जिम्मेदारी सिकॉप, एनबीसीसी और इरकान को सौंपी गई है। जम्मू संभाग में औद्योगिक संपदा सहर लगेट कठुआ में सबसे अधिक 761 कनाल अलाट कर दी गई है, जबकि 900 कनाल भूमि की मांग की गई थी।

विज्ञापन


इरकान द्वारा तैयार की जा रही इस संपदा में 1141 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इसमें 22 निवेशकों को भूमि अलाॅट की गई है। नई बड़ी औद्योगिक संपदाओं में अधिकांश इकाइयों में 2024 और 2025 से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। औद्योगिक संपदा रख राड़ा, सांबा में 5 निवेशकों को 60 कनाल की भूमि अलाट की गई है, इसमें 36.17 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।
विज्ञापन


इस संपदा का सिकाॅप विकास कर रहा है। इसी तरह औद्योगिक संपदा करथोली बाड़ी ब्राह्मणा सांबा में 356.74 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 12 निवेशकों को 131 कनाल भूमि अलाट की गई है। इस संपदा का भी सिकाॅप द्वारा विकास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनबीसीसी की ओर से विकसित की जा रही औद्योगिक संपदा सोले सुंगल अखनूर में 33.27 करोड़ के निवेश में 22 निवेशकों को 72 कनाल की भूमि अलाट की गई है। इसी तरह औद्योगिक संपदा गुढ़ा जगीर अखनूर में 32 करोड़ रुपये के निवेश में 17 निवेशकों को 67 कनाल भूमि अलाट की गई है।

गांव डेली जम्मू में जेके मेडिसिटी के लिए 250 करोड़ रुपये के निवेश में एक निवेशक को 56 कनाल की भूमि अलाट की गई है। इसे एनबीसीसी द्वारा तैयार किया जा रहा है। औद्योगिक संपदा चांदगाम पुलवामा में 484.54 करोड़ रुपये के निवेश में 28 निवेशकों को 209 कनाल की भूमि अलाट की जा चुकी है।

औद्योगिक संपदा मिदोरा त्राल पुलवामा में 101.96 करोड़ रुपये के निवेश में 42 निवेशकों को 78.50 कनाल की भूमि अलाट की गई है। औद्योगिक हरी पारीगाम त्राल पुलवामा में 120.71 करोड़ रुपये के निवेश में 67 निवेशकों को 85.50 कनाल भूमि अलाट की गई है। औद्योगिक संपदा बांदीपोरा बड़गाम में 79.45 करोड़ रुपये के निवेश में 31 निवेशकों को 51 कनाल भूमि अलाट की गई है। 


इसके अलावा औद्योगिक संपदा अली गोरीपोरा कंगन, औद्योगिक संपदा कोहीस्तान कालोनी सफापोरा गांदरबल, औद्योगिक संपदा बरसो गांदरबल, औद्योगिक संपदा चेकपोरा बमदोरा कुलगाम, औद्योगिक संपदा गोरी हाकर हंदबाड़ा, औद्योगिक संपदा कुलदाबी बेरीपटन राजोरी, औद्योगिक संपदा राजपुर कमिला किला दरहाल राजोरी और औद्योगिक संपदा पंपोर पर काम किया जा रहा है। इनमें भी करोड़ों रुपये का निवेश आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed