फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Highest number of cases of illegal activities registered under uapa act

NCRB 2021: जम्मू-कश्मीर में गैरकानूनी गतिविधियों के सबसे ज्यादा मामले हुए दर्ज

Fri, 02 Sep 2022 03:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Sep 2022 03:32 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में सबसे अधिक गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत 289 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 2020 में यह मामले 287 थे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Highest number of cases of illegal activities registered under uapa act
यूएपीए कानून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार दूसरे वर्ष देश में सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर में गैरकानूनी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामले दर्ज हुए हैं। कानून के जानकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र के सीधे हस्तक्षेप और पुलिस की कमान केंद्र के पास आने से ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने पूरे देश का आपराधिक रिकॉर्ड जारी किया है। इसमें जम्मू कश्मीर में सबसे अधिक गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत 289 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 2020 में यह मामले 287 थे। इससे पहले 2019 में सिर्फ 255 मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में देश में कुल 814 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 2020 में 796 मामले दर्ज हुए थे। 2021 में कुल दर्ज 814 मामलों में से जम्मू कश्मीर के बाद मणिपुर का नंबर है, यहां 157 केस दर्ज हुए। असम में 95, झारखंड में 86 और उत्तर प्रदेश में 83 मामले दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां चलाना देश विरोधी तत्वों के खिलाफ आसान नहीं होगा। इस पर पुलिस का शिकंजा मजबूती से कसा जाएगा। पिछले दो सालों के आंकड़े साफ बताते हैं कि ऐसा करने वालों पर अब सख्ती से कार्रवाई होगी। पहले ऐसा करने वालों पर राजनीकि संरक्षण के चलते कार्रवाई बहुत कम होती थी।

 
अब राजनीतिक संरक्षण नहीं

पहले आतंकी गतिविधियों, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था। प्रदेश पुलिस पर सीधा हक प्रदेश की सरकार का था, जिसके चलते इनके ऊपर कम कार्रवाई होती थी, लेकिन यूटी बनने के बाद प्रदेश पुलिस की कमान सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के हाथों में है। एक आतंकवाद ग्रस्त प्रदेश में ऐसा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसा हो भी रहा है। इनके खिलाफ कसते शिकंजे का ही नतीजा है कि अधिक केस दर्ज हुए हैं। अब जो देश के खिलाफ गैरकानूनी काम करेगा, वो नपा जाएगा।  -एसपी वैद, पूर्व डीजीपी, जम्मू-कश्मीर पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed