फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir highcourt orders people to carry outside food in movie theaters

जम्मू-कश्मीर के सिनेमाघरों में ले जा सकेंगे खानपान का सामान, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

Sat, 21 Jul 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir highcourt orders people to carry outside food in movie theaters
सिनेमा हाल - फोटो : Demo Pic.
जम्मू-कश्मीर में चलने वाले मल्टीप्लेक्स/सिनेमाहाल मालिकों की मनमानी पर हाईकोर्ट का शिकंजा कसा गया है। सिनेमा जाने वाले लोग अब अपनी पसंद का खाना और पानी लेकर सिनेमाहाल में जा सकते हैं। सिनेमा हाल मालिकों से कहा गया है कि वह इसे प्रतिबंधित नहीं कर सकते। मालिकों को यह भी कहा गया है कि वह हाल के भीतर ऐसे बोर्ड लगाएं। जिस पर लिखकर लोगों से अपील की जाए कि वेस्ट फूड सिर्फ कूड़ेदान में फेंके।
विज्ञापन

 
इस मामले से जुड़ी याचिका पर कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। हाईकोर्ट ने मालिकों को जम्मू कश्मीर सिनेमा रेगुलेशन रूल 1975 को सख्ती से लागू करने और इसे मानने को भी कहा। जस्टिस ताछी रबस्टन और संजय गुप्ता वाली खंडपीठ ने मामले से जुड़ी दलीलें सुनने के बाद यह सब कहा। एडवोकेट आदित्य शर्मा ने अपीलकर्ता, सरकार की तरफ से सीनियर एएजी एचए सिद्दीकी और सिनेमा मालिकों की तरफ से एडवोकेट रमन शर्मा और वाईई टाक ने दलीलें पेश कीं। 
विज्ञापन


कोर्ट को बताया गया कि सिनेमाघर में घुसने पर तलाशी ली जाती है। यदि कोई खानपान का सामान हो तो उसे जब्त कर लिया जाता है। सिनेमा मालिकों के अपने ही बनाए नियम है। अगर कोई व्यक्ति बीमार है तो वह जंक फूड नहीं खा सकता। इसलिए वह अपने घर से पौष्टिक सामान लाता है, लेकिन सिनेमा वाले उसे अंदर नहीं जाने देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 3 बजे के बाद के शो में 5 से 18 साल तक के युवाओं को जाने की अनुमति नहीं
कोर्ट ने अन्य आदेश जारी कर सभी जिला उपायुक्तों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सिनेमा मालिकों से हाल में पॉलीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को भी कहें। जिला उपायुक्तों को यह भी कहा गया है कि सिनेमाघरों में बिकने वाले टिकटों में भी समानता होना चाहिए। सिनेमाघरों में शाम 3 बजे के बाद के शो में 5 से 18 साल तक के युवाओं को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि रविवार और छुट्टी वाले दिन जा सकते हैं। 


कर दो लाइसेंस रद्द
हाईकोर्ट ने जिला उपायुक्तों को कहा कि वह इन बातों को सख्ती से लागू कराएं। यदि कोई सिनेमा मालिक इन आदेशों को नहीं मानता है, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दो। सख्त से सख्त कार्रवाई करो। जिला उपायुक्तों को इन आदेशों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed