फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: High Court judges team visits Mubarak Mandi

जम्मू-कश्मीर: हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की टीम ने मुबारक मंडी का किया दौरा, जीर्णोद्धार में देरी की जानकारी ली

Tue, 04 Apr 2023 02:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 02:40 AM IST
सार

न्यायाधीशों की टीम ने ऐतिहासिक मुबारक मंडी में पिछले 11 साल से चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की जानकारी ली। टीम को पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: High Court judges team visits Mubarak Mandi
मुबारक मंडी का दौरा करते हाईकोर्ट के जज - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के न्यायाधीश ताशी राबस्टन ने सोमवार को मुबारक मंडी का दौरा कर वहां चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की समीक्षा की। कोर्ट ने 31 मार्च को मामले की सुनवाई करते हुए कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की थी।

विज्ञापन


न्यायधीश के नेतृत्व में टीम ने ऐतिहासिक मुबारक मंडी में पिछले 11 साल से चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की जानकारी ली। अभिलेखागार का भी दौरा किया। टीम को पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


टीम ने यह जानकारी ली कि आखिर जीर्णोद्धार के कार्य में इतना विलंब होने का कारण क्या है और कब तक इसे पुराने स्वरूप में लाया जा सकता है। ज्ञात हो कि कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पाया था कि पिछले 11 साल से चल रहे जीर्णोंद्धार के काम में अब तक 10 फीसदी की ही प्रगति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलेखागार में अब भी 12 लाख पृष्ठों का डिजिटलीकरण नहीं हो पाया है। जबकि 31 मार्च तक संपूर्ण कार्य को पूरा किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed