फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Helper of Lashkar terrorists arrested from Baramulla, arms and other items recovered

जम्मू-कश्मीर: बारामुला से लश्कर आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, हथियार और अन्य सामान बरामद

Thu, 06 Jul 2023 01:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 01:20 AM IST
सार

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह सोपोर के सक्रिय दहशतगर्दों आदिल दांतू और पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान के संपर्क में था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Helper of Lashkar terrorists arrested from Baramulla, arms and other items recovered
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारामुला जिले से सुरक्षाबलों ने बुधवार को लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।उसने बारामुला में लक्षित हत्या कर आतंक फैलाने के लिए आतंकियों से हथियार व गोला-बारूद हासिल किया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नौपोरा जगीर क्रीरी गांव में आतंकियों की आवाजाही की सूचना के बाद सेना, पुलिस और एसएसबी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने संयुक्त दल को देखकर भागने की कोशिश की। हालांकि उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


उसकी पहचान नौपोरा जागीर क्रीरी निवासी मोहम्मद सीदिक लोन के रूप में हुई। उसके कब्जे से 1 पिस्तौल, 1 पिस्तौल मैगजीन और 3 पिस्तौल राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह सोपोर के सक्रिय दहशतगर्दों आदिल दांतू और पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान के संपर्क में था। पुलिस नेकेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

आरएस पुरा में सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकटवर्ती गांव रायपुर के लोगों ने बुधवार सुबह एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़कर सीमा सुरक्षा बल के हवाले किया। पाक नागरिक की पहचान जुलिफकार अली (22), पुत्र मोहम्मद मुसल पुनी निवासी कोट हाजी जरदर पट्टी जिला खैरपुर के रूप में हुई है।

गांव रायपुर के कुछ युवकों ने संदिग्ध को गांव में घूमते देखा तो उसे पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। इस पर उसने पाकिस्तान का पहचान पत्र दिखाया। इसके बाद भारतीय सुरक्षा बल को इसकी जानकारी दी गई। बीएसएफ के जवानों ने पाक नागरिक को हिरासत में ले लिया है।

तलाशी के दौरान उससे 15 रुपये भारतीय करंसी और 260 रुपये पाकिस्तानी करंसी मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के बाद पाकिस्तानी नागरिक को पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक ने पूछताछ में बताया कि घर पर लड़ाई होने पर वह ईद के बाद भारतीय सीमा में घुसा था और तब से इसी क्षेत्र में घूम रहा था।

यहां पर वह प्लास्टिक की बोतलें व पॉलीथिन बैग एकत्रित कर और उन्हें बेचकर खाना खा रहा था। रात को वह ऐसे स्थान पर सोता था जहां कोई आता-जाता न हो। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा बल सहित खुफिया एजेंसियां व पुलिस अभी फिलहाल इस बात का पता करने में जुटी हैं कि आखिर वह भारतीय क्षेत्र में कहां से और कब घुसा।

पहले भी होती रही हैं सीमा पर घुसपैठ की घटनाएं

पहले भी आरएस पुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की घटनाएं होती रही हैं। साल 2000 में एक पाकिस्तानी युवक परिजनों से झगड़ा कर भारतीय क्षेत्र में साइकिल लेकर मीरा साहिब कस्बे तक पहुंच गया था। उसे स्थानीय लोगों ने मीरा साहिब पुलिस के हवाले किया था। इसी प्रकार चार वर्ष पूर्व एक पाक नागरिक पकड़ा गया था जो गांव रायपुर क्षेत्र के आगे की गई तारबंदी लांघकर भारतीय क्षेत्र में पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed