{"_id":"63e088ff8cf8b03d6919ad9a","slug":"jammu-kashmir-heavy-rain-snowfall-at-many-places-in-state-vehicular-movement-stalled-on-mungal-road-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी, मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी, मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही ठप
Mon, 06 Feb 2023 10:29 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:29 AM IST
सार
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले के पंथ्याल में पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ जारी है। मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही पहले से ही ठप है।
विज्ञापन
टंगमर्ग में बर्फबारी का नजारा।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने फिर से करवट बदली है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। नौ फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले में पंथ्याल में पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ जारी है। मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही पहले से ही ठप है। सोमवार को जम्मू संभाग के कई जिलों में सुबह के समय हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई।
विज्ञापन
सांबा और उधमपुर में हल्की बारिश हुई। किश्तवाड़ में बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फ गिरी। इससे जिले में फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इससे पहले शनिवार और रविवार को दिनभर धूप खिली रहने से अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा रहकर 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहकर 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री उछाल के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।