{"_id":"2bac3f812dc859db15a217625519d655","slug":"jammu-kashmir-health-minister-s-sex-trial-statement-created-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री के लिंग परीक्षण बयान पर मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री के लिंग परीक्षण बयान पर मचा बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 May 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री चौधरी लाल सिंह के लिंग निर्धारण परीक्षण से प्रतिबंध हटाने के बयान के पीछे मंशा चाहे बेटियों के भविष्य को लेकर सरकार की गंभीरता हो, लेकिन इससे बहस का एक नया मुद्दा रियासत में पैदा हो गया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि उन्हें लगता है कि इस मुद्दे को सियासी नजर से नहीं देखा जाना चाहिए और न ही स्वास्थ्य मंत्री की मंशा ऐसी रही होगी। बहरहाल, देश और रियासत में अभी बेटियों का अनुपात बेटों की तुलना में कम है और यह बड़ी चिंता का कारण है।
विज्ञापन
बेटियों के प्रति समाज में पूरी तरह से जागरूकता और लिंग अनुपात में समानता आने तक इस तरह के कड़े कानून की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री के पास अगर बेहतर फार्मूला है तो वह केंद्र सरकार को सुझाएं। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन
नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया का कहना है कि फिलहाल देश और रियासत में लिंग निर्धारण परीक्षण पर प्रतिबंध सही है। ऐसा इसलिए है कि बेटों के मुकाबले बेटियां कम हैं। अगर प्रतिबंध हटा दिया गया तो लोगों को खुली छूट मिल जाएगी।
देश में जागरूकता लाया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर प्रयासों की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता डा. निर्मल सिंह के अनुसार उन्हें स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह के इस संबंध में बयान की जानकारी नहीं है।