फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir gun factory licence making date extended, form seven compulsory

J&K: गन फैक्ट्रियों के लाइसेंस के लिए बढ़ी तारीख, अब जनवरी 2019 तक फार्म-7 पाना जरूरी

Wed, 26 Dec 2018 10:34 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 26 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir gun factory licence making date extended, form seven compulsory
गन फैक्ट्री - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में गन फैक्ट्रियों के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए एक महीने की तारीख बढ़ गई है। केंद्रीय गृह विभाग के सचिव एससीएल दास द्वारा जम्मू कश्मीर के गृह विभाग के प्रधान सचिव आरके गोयल को दिए गए पत्र के अनुसार तीन साल में गन फैक्ट्री मालिकों को लाइसेंस के लिए फार्म-7 पाना अनिवार्य था। इसकी तारीख 31 दिसंबर समाप्त हो गई। केंद्रीय गृह विभाग ने अब इसकी तारीख एक महीने के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन

 
तारीख बढ़ाने के साथ ही गन फैक्ट्री मालिकों को राहत प्रदान की गई है। आर्म्स रूल एक्ट 2016 के तहत फार्म-7 के नवीनीकरण की तारीख पहले जुलाई 2018 रखी गई थी। फिर तारीख को दिसंबर तक बढ़ाई गई थी। अब एक बार फिर एक महीने की राहत दी गई है। राज्य सरकार से भी एनओसी मांगी गई। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के अशांत होने के कारण मौखिक तौर पर लाइसेंस देने से भी इनकार किया है।
विज्ञापन

 
यह हैं जम्मू-कश्मीर की गन फैक्टरी 
गन फैक्ट्रियों की सूची के अनुसार जम्मू-कश्मीर में करीब 30 फैक्ट्रियां मौजूद हैं। हालांकि 21 गन फैक्ट्रियों की ही सूची केंद्र सरकार को भेजी गई है। इसमें मेसर्स अमर वर्कशाप, मेसर्स भागर्व आर्म्स कंपनी, मेसर्स खजूरिया गन वर्क्स, मेसर्स हेमराज गन वर्क्स, मेसर्स फ्रेंडज एंड कंपनी, मेसर्स गोवर्धन लाल एंड संस, मेसर्स फ्री इंडिया गंस, मेसर्स संतोखू गन हाउस, मेसर्स उत्तम गर्न वर्क्स, मेसर्स प्रीम सिंह एंड संस, मेसर्स स्टेंडर्ड गन वर्क्स, मेसर्स माडर्न गन वर्क्स, मेसर्स कलसी गन वर्क्स, मेसर्स बुमराह गन वर्क्स, मेसर्स नया कश्मीर सिंडिकेट गन मेनूफेक्चर्स, मेसर्स खेर-उद-दीन संस एंड कंपनी, मेसर्स खालसा गन वर्क्स, मेसर्स स्माल आर्म्स, मेसर्स सोहन सिंह इंजीनियरिंग वर्क्स, मेसर्स गुलाब गन फैक्ट्री, मेसर्स जाडू गन फैक्ट्री, मेसर्स, मेहर सिंह एंड संस, विश्वकर्मा गन वर्क्स, शुभम संस श्रीनगर, हिमालय आर्म्स कंपनी, शिवा गन फैक्ट्री, पापुलर गन फैक्ट्री, जगजीत गन वर्क्स शामिल हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर फैक्ट्रियां पारिवारिक विवादों के कारण बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed