{"_id":"64bae261bc8337e7110dc227","slug":"jammu-kashmir-grand-welcome-to-bike-rally-in-udhampur-tribute-martyrs-at-dhruv-war-memorial-today-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बाइक रैली का भव्य स्वागत, आज ध्रुव युद्ध स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बाइक रैली का भव्य स्वागत, आज ध्रुव युद्ध स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
Sat, 22 Jul 2023 01:25 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:25 AM IST
सार
नई दिल्ली से बाइक रैली को मेजर जनरल हरतेज सिंह बजाज ने 18 जुलाई को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। उधमपुर पहुंचने पर रैली के सदस्यों का छात्रों, वीर नारियों व अन्य ने स्वागत किया। रैली में शामिल सदस्यों ने 24वें कारगिल विजय दिवस समारोह के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
उधमपुर में बाइक रैली में शामिल सदस्यों का स्वागत करते सैन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नई दिल्ली से कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास के लिए निकली नारी सशक्तीकरण मोटरसाइकिल रैली का शुक्रवार को उधमपुर के उत्तरी कमान मुख्यालय में भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट की तरफ से देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय उत्तरी कमान मुख्य मेहमान थे। इस बाइक रैली को 18 जुलाई को दिल्ली से मेजर जनरल हरतेज सिंह बजाज ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।
विज्ञापन
उधमपुर पहुंचने पर रैली के सदस्यों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष आवा, स्कूली छात्रों, शिक्षकों, एनसीसी कैडेटों, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत की, जो टीम के सदस्यों का स्वागत करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए एकत्र हुए थे। रैली के सदस्यों ने रैली के महत्व और 24वें कारगिल विजय दिवस समारोह के बारे में बात की।
विज्ञापन
चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय उत्तरी कमान ने नारी सशक्तीकरण के मशाल वाहक बनने और ऐसी चुनौतीपूर्ण यात्रा करने के लिए रैली सदस्यों की सराहना की। 25 सदस्यीय मजबूत टीम में वीर नारियों और तीनों सेनाओं के सेवारत व्यक्ति शामिल हैं।
शनिवार को सम्मान के प्रतीक के रूप में रैली के सदस्य कार्यक्रम में उधमपुर में ध्रुव युद्ध स्मारक पर बहादुर दिलों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और फिर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता द्वारा श्रीनगर के लिए हरी झंडी दिखाई जाएगी।
रैली में शामिल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्रजीत रंधावा ने बताया कि 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुई हूं और मैं पहली वीर नारी हूं जोकि सेना में शामिल हुई थी। हमारी यह रैली दिल्ली से रवाना होने के बाद अंबाला, जालंधर, जम्मू से होकर उधमपुर पहुंचे है। हम सब 24 वर्ष के जीत का जश्न मनाने के लिए निकले हैं।
इस रैली में तीन जवान महिला भी शामिल हैं। इस पल के अनुभव को बताया नहीं जा सकता है। जिस स्थान पर हमने अपने शहीदों को खोया है, वहां पर श्रद्धांजलि देना बहुत ही भावुक पल है। इसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। सेना का यह प्रयास सराहनीय है।