फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu & Kashmir govt spends Rs 11 cr on security of VIPs every month

JK: वीआईपी की सुरक्षा में हर महीने खर्च होते है 11 करोड़

Sat, 11 Apr 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 11 Apr 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
Jammu & Kashmir govt spends Rs 11 cr on security of VIPs every month

रियासत जम्मू कश्मीर में सुरक्षा दायरे में 1278 लोगों पर मासिक 10 करोड़ 88 लाख 53 हजार 460 रुपये का खर्च हो रहा है। इनमें जेड प्लस की श्रेणी में 25, जेड प्लस की श्रेणी में 396, वाई श्रेणी में 150, एक्स श्रेणी के सुरक्षा कवर में 282 और एक्स टू की श्रेणी में 425 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस सदस्य जुगल किशोर शर्मा के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री की तरफ से बागवानी मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने यह जवाब दिया।

मंत्री ने कहा कि सुरक्षा कवर खतरे को देखते हुए दिया गया है। कश्मीर के संवेदनशील इलाकों के नेताओं या सुरक्षा कवर में आने वाले लोगों को जोखिम के अनुसार सुरक्षा कवर मिला है। विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों को यैलो बुक की नियामावली के तहत जम्मू कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा कवर दिया हुआ है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर सुरक्षा कवर वाले लोगों पर मासिक 10,88,53,460.75  का खर्च हो रहा है। इनमें पीएसओ के वेतन पर 5,56,07,721.00 की राशि खर्च मासिक आधार पर खर्च हो रही है। फ्यूल पर 45,44,403.75 का खर्च आ रहा है। होटलों में ठहराने पर मासिक करीब 47,30,495.00 की राशि खर्च हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह आवासीय गार्ड पर 4,39,70,841.00 की राशि खर्च आ रही है। इस मामले पर कांग्रेस सदस्य जुगल किशोर शर्मा, गुलाम नबी मोंगा, नरेश गुप्ता और भाजपा सदस्य यूसुफ सोफी ने चर्चा में हिस्सा लिया और विधान परिषद सदस्यों की सुरक्षा के लिए मिले वाहनों की हालत खस्ता होने की तरफ सरकार का ध्यान खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed