{"_id":"5d5302a98ebc3e6d03543ece","slug":"jammu-kashmir-governor-satyapal-malik-instruction-to-sarapanch-hoist-flag-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मलिक की सभी सरपंचों को हिदायत, स्वतंत्रता दिवस पर फहराएं तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मलिक की सभी सरपंचों को हिदायत, स्वतंत्रता दिवस पर फहराएं तिरंगा
Wed, 14 Aug 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही लोगों को आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने सभी डीसी से कहा कि वे सभी सरपंचों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए कहें।
विज्ञापन
राज्यपाल ने दी राहुल को नसीहत, बोले कश्मीर की स्थिति जानने के लिए भारतीय चैनल देखें कांग्रेस नेता
विज्ञापन
राजभवन में मंगलवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने मेडिकल सुविधाओं तथा बिजली-पानी की आपूर्ति की ताजा स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्हें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बारे में बताया गया। बताया गया कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में फुल ड्रेस रिहर्सल शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल को पाबंदियां हटाने से संबंधित याचिका की सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बारे में भी बताया गया, जिसमें कोर्ट ने इस मामले को सरकार पर छोड़ दिया है।
राहुल विपक्ष को घाटी लाकर अशांति फैलाने की कोशिश में
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फिर हमला बोला है। कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के दौरे से पहले शर्तें रख रहे हैं। आरोप लगाया कि वह विपक्षी दलों के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को लाकर घाटी में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने शर्तों के साथ उन्हें कभी भी नहीं बुलाया था। राज्यपाल ने पुलिस तथा प्रशासन को मामले का परीक्षण करने के लिए भेज दिया है।
राहुल गांधी को विशेष विमान भेजूंगा, कश्मीर आएं, हकीकत जानें, फिर बयान दें: राज्यपाल मलिक
सीमा पार से घाटी की स्थिति को लेकर फैलाए जा रहे फेक न्यूज पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता को सलाह दी कि वह कश्मीर का सच जानने के लिए भारतीय न्यूज चैनल्स देखें, जो घाटी की सही स्थिति के बारे में बता रहे हैं। राहुल को सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को दाखिल विस्तृत रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए। राहुल बेवजह मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।