फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-kashmir Governor Satya Pal Malik reviewed arrangements for festival of Eid-ul-Azha

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मलिक बोले-ईद पर लौटने वाले छात्रों के लिए करें आवश्यक प्रबंध

Thu, 08 Aug 2019 01:19 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 08 Aug 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Jammu-kashmir Governor Satya Pal Malik reviewed arrangements for festival of Eid-ul-Azha
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर से बाहर पढ़ने वाले छात्रों को ईद पर घर लौटने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के सभी लायजन अफसरों को निर्देश दिए हैं। साथ ही लायजन अफसरों के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत किया है ताकि जो छात्र घर न आ सकें उनके लिए त्योहार से जुड़ा आयोजन किया जा सके। सभी डीसी आफिस में टेलीफोन लाइन स्थापित करने को कहा ताकि छात्र अपने परिवार वालों से बात कर सकें। 
विज्ञापन


राजभवन में बुधवार को बैठक कर उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही ईद की तैयारियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। बैठक में उन्हें बताया गया कि ईद के लिए विभिन्न स्थानों पर बकरा मंडी स्थापित किया जाएगा। राशन दुकानों तथा मेडिकल स्टोर को इस दौरान खोले रखे जाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


यह भी बताया गया कि अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। लोग बाजारों में दैनिक जरूरत की चीजें खरीदते देखे जा रहे हैं तथा बिजली और पानी की आपूर्ति भी संतोषजनक है। आवश्यक आपूर्ति की पर्याप्त उपलब्धता है। कुल मिलाकर राज्य की स्थिति संतोषजनक है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है। बैठक में राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा, के स्कंदन, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed