{"_id":"5b85ac2242c792465274b6a7","slug":"jammu-kashmir-governor-satya-pal-malik-plans-to-establish-direct-contact-with-people-of-the-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटलजी का इंसानियत फार्मूला ही कश्मीर का एकमात्र हल, भ्रष्टाचार भी बड़ा मुद्दा: सत्यपाल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटलजी का इंसानियत फार्मूला ही कश्मीर का एकमात्र हल, भ्रष्टाचार भी बड़ा मुद्दा: सत्यपाल मलिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि पत्थरबाजी की घटना में कमी आई है। फिलहाल वह अधिक कहने की स्थिति में नहीं है, लेकिन मुद्दों को हल किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का इंसानियत का फार्मूला ही एकमात्र हल है। प्रधानमंत्री मोदी भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं।
दिल्ली में एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वह राज्य की समस्याओं को सुनने और सुलझाने के लिए वहां जा रहे हैं। वह दिमाग बंद करके जम्मू-कश्मीर नहीं जा रहे हैं, बल्कि वहां सकारात्मक पहलू देखने हैं। कश्मीर फुटबॉल टीम ने हाल ही में मोहन बागान को हराया है। अमरनाथ यात्रा शांति से पूरी हुई। इसलिए वहां जाकर लोगों से बात कर उनके मुद्दे सुनूंगा।
राज्यपाल ने कहा कि रियासत में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। इसलिए वह देखेंगे कि केंद्र की ओर से आवंटित धन का कैसे इस्तेमाल किया गया था। अब केंद्र की ओर से जारी धनराशि जनता के कल्याण पर ही खर्च होगी।
विज्ञापन
एमएलए फंड पर रोक पर पीएम से की है बात
मलिक ने कहा कि विधानसभा निलंबित है। एमएलए फं ड अवरुद्ध है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की है ताकि उस पर रोक हट सके। एमएलए अपने फं ड को अपने क्षेत्र के विकास में खर्च कर सके।

नेताओं से मिलेंगे, लेकिन बातचीत उनका जनादेश नहीं
अलगाववादियों से बातचीत के सवाल पर कहा कि वे राजनीतिक नेताओं से मिलेंगे, उनका अभिवादन करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे लेकिन बातचीत उनका जनादेश नहीं है। यह वार्ताकार का काम है। लोगों की समस्याओं पर बात करना मुख्य उद्देश्य है। बुधवार को वह वार्ताकार से बात करेंगे।