फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir government school: Now attention will be paid to healthy lifestyle of children, these activities will be included

जम्मू-कश्मीर सरकारी स्कूल: अब बच्चों की स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जाएगा ध्यान, यह गतिविधियां होंगी शामिल

Sun, 18 Apr 2021 10:46 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 18 Apr 2021 10:46 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय के आदेश पर सरकारी स्कूलों में वेल्बिंग हाउस का किया जाएगा गठन।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir government school: Now attention will be paid to healthy lifestyle of children, these activities will be included
योगा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

सरकरी स्कूलों में छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए जम्मू संभाग के सभी सरकारी स्कूलों में शुरू की गई स्टूडेंड हॉउस प्रणाली में एक और हाउस शुरू किया गया है। ईको, पीस एंड विजडम के बाद अब वेल्बिंग नाम का चौथा हाउस शुरू किया है।

विज्ञापन


अभी स्कूल बंद होने के कारण हाउस के तहत होने वाली सभी गतिविधियां ऑनलाइन मोड पर होंगी। हर हाउस की अलग-अलग गतिविधियां होती हैं। वेल्बिंग हाउस में छात्रों की काउंसलिंग, योग, मेडिटेशन, मनपूर्ण गतिविधियां, स्वास्थ्य जांच सहित अन्य गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लगातार बारिश से गर्मी में मिली राहत, फिर निकले गर्म कपड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने अधिकारिक आदेश जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में वेल्बिंग हाउस का सख्ती से पालन करवाने को कहा है। वेल्बिंग हाउस में छात्रों की मानसिक, शारीरिक और सामाजिक खुशहाली पर काम किया जाएगा।

वहीं छात्रों के लिए खुशहाल और तनाव मुक्त वातावरण तैयार किया जाएगा। कोरोना के बीच बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। लघु और प्रेरणादायक फिल्में दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed