फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Government reached Jammu after six years, CM Omar Abdullah laid emphasis on public related work

Jammu Kashmir: छह साल बाद जम्मू में पहुंची सरकार, सीएम उमर अब्दुल्लाह ने जनता से जुड़े कार्यो पर दिया जोर

Tue, 12 Nov 2024 06:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 12 Nov 2024 06:26 PM IST
सार

छह साल बाद जम्मू सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विभागीय कामकाज की समीक्षा की और जनता से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Government reached Jammu after six years, CM Omar Abdullah laid emphasis on public related work
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर सरकार के नए मंत्रिमंडल ने छह साल बाद शीतकालीन राजधानी जम्मू के सचिवालय में सोमवार को कामकाज संभाला। सचिवालय में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कई विभागों के साथ बैठकें कर विभागीय कामकाज के तौर-तरीकों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


इससे पहले उमर ने गत 16 अक्तूबर को श्रीनगर में मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उसके बाद जम्मू सचिवालय का उनका यह पहला आधिकारिक दौरा है। पहले दिन का कामकाज देखने के बाद शाम को उमर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सचिवालय में सुबह दस बजे पहुंचने पर मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अपने मंत्रियों के कक्षों में जाकर उनका औपचारिक स्वागत किया। इससे उन्होंने सहयोगात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर का दौरा किया, जहां लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), सड़क एवं भवन (आरएंडबी) प्रभाग के अधिकारियों ने परियोजना के विभिन्न चरणों, समयसीमा और अगले कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने पर्यटन अधिकारियों के साथ भी बैठक कर परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ भी बैठक कर विभिन्न जानकारियां लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र कुमार चौधरी और कैबिनेट सदस्यों में सकीना मसूद इत्तू, जावेद अहमद राणा, जावेद अहमद डार और सतीश शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा सिविल सचिवालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

नए विधानसभा परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा की
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नागरिक सचिवालय में अपने पहले औपचारिक दौरे के दौरान निर्माणाधीन नए विधानसभा परिसर के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जोर दिया कि तय समय में विधानसभा परिसर का काम पूरा किया जाए। इसके बाद देर शाम मुख्यमंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

उपमुख्यमंत्री से कई शिष्टमंडल मिलेउपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सचिवालय में पहले दिन विभिन्न शिष्टमंडलों के साथ मुलाकात की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसके बाद वह शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने जम्मू के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि उनके लिए सचिवालय के दरवाजे हमेशा खुले हैं। इसके बाद वह अपने नौशेरा विधानसभा क्षेत्र में लौट गए।

सतीश ने सचिवालय मंदिर में माथा टेका
खेल व अन्य कई विभागों के मंत्री सतीश शर्मा ने नागरिक सचिवालय जम्मू में सोमवार को सचिवालय परिसर में स्थित मंदिर में माथा टेककर अपने कामकाज की शुरुआत की। वह सुबह 9.30 बजे ही सचिवालय पहुंच गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को गुलाब का फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें उनके मंत्री पद की कुर्सी पर बिठाया। मंत्री सतीश ने कई अहम फाइलों पर नजर दौड़ाई। इस बीच कई शिष्टमंडल भी उनसे मिलने पहुंचे। वह शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में भी गए। इसके अलावा जीएमसी जम्मू में अपने विधानसभा क्षेत्र के कुछ मरीजों से मिलने पहुंचे।

जावेद राणा का बैठकों पर जोरवन, पारिस्थितिकी व पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने सचिवालय में पहले ही दिन ताबड़तोड़ बैठकें कर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से स्थानीय समुदायों को शामिल करके वन संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भागीदारी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। एक अन्य बैठक में जनजातीय भवन, ईएमआर स्कूलों की स्थिति की समीक्षा की गई। इस बीच कई शिष्टमंडलों से मुलाकात में मंत्री से ज्वलंत मुद्दों के शीघ्र समाधान पर आश्वासन दिया।

कैबिनेट उप समिति की बैठक में शामिल हुई सकीना
स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू ने पहले दिन सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ कामकाज की जानकारी ली। वह कैबिनेट उप समिति की बैठक में शामिल हुई। इस बीच कुछ लोगों ने मंत्री से मुलाकात की। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से श्रीनगर के लिए लौट आईं। खराब दृश्यता के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित थीं। 

डार ने की कामकाज की समीक्षा
जल शक्ति विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार ने अन्य मंत्रियों के साथ सचिवालय में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें उनके कमरे में जाकर कुर्सी पर बिठाया। डार ने विभागीय अधिकारियों के साथ पहचान बैठक की और कामकाज की समीक्षा की। इस बीच कई लोग भी मंत्री से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed