फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir government orders inquiry into fraudster Kiran Patel case

जम्मू-कश्मीर: सरकार ने जालसाज किरण पटेल मामले में दिए जांच के आदेश, मंडलायुक्त एक सप्ताह में देंगे रिपोर्ट

Thu, 30 Mar 2023 02:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 02:24 AM IST
सार

सरकारी आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी पता लगाएं कि पटेल ने इतनी आसानी से कैसे अतिविशिष्ट प्रोटोकाल हासिल कर लिया। कश्मीर में पिछले महीनों के दौरान किरण पटेल ने किन-किन अधिकारियों से मुलाकात की तथा किन इलाकों का दौरा किया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir government orders inquiry into fraudster Kiran Patel case
किरण पटेल - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय में फर्जी अधिकारी बनकर कश्मीर में वीवीआईपी आतिथ्य का लुत्फ उठाने वाले जालसाज किरण पटेल के घाटी की सभी यात्राओं के विभिन्न पहलुओं की जांच के आदेश जम्मू-कश्मीर गृह मंत्रालय ने दिए हैं। कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार विधूड़ी को जांच अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


उन्हें एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी इस बात का पता लगाएं कि पटेल ने इतनी आसानी से कैसे अतिविशिष्ट प्रोटोकाल हासिल कर लिया। संबंधित अधिकारियों के कहां चूक हुई।
विज्ञापन


कश्मीर में पिछले महीनों के दौरान किरण पटेल ने किन-किन अधिकारियों से मुलाकात की तथा किन इलाकों का दौरा किया। गौरतलब है कि सीआईडी ने पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया था कि वह खुद को अतिरिक्त निदेशक (रणनीति और अभियान) पीएमओ नई दिल्ली बताता है तथा श्रीनगर के एक पांच सितारा होटल में ठहरा हुआ है। इसके बाद उसे 2 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था। किरण ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। वह फिलहाल पुलिस रिमांड पर है।

ठग किरण पटेल को 31 मार्च के बाद लाया जाएगा अहमदाबाद

श्रीनगर में गिरफ्तार ठग किरण पटेल को 31 मार्च के बाद अहमदाबाद लाया जाएगा। अहमदाबाद अपराध शाखा के डीसीपी चैतन्य मांडलिक ने बुधवार को यह जानकारी दी।अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को ठग पटेल की पत्नी मालिनी पटेल को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, इन्होंने अवैध रूप से शिकायतकर्ता जगसिंह चावड़ा के बंगले पर कब्जा किया। अधिकारी ने कहा, मामले में मुख्य आरोपी ठग किरण पटेल है, जबकि उसकी पत्नी मालिनी पटेल सह-आरोपी हैं।



पुलिस के बयान के मुताबिक, दो मार्च, 2023 को जम्मू-कश्मीर पुलिस की सीआईडी शाखा ने पुलिस को एक व्यक्ति के कश्मीर में आने की सूचना दी थी। मामले में पटेल को तीन मार्च, 2023 को गिरफ्तार किया गया, इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed