जम्मू-कश्मीर: सरकार ने जालसाज किरण पटेल मामले में दिए जांच के आदेश, मंडलायुक्त एक सप्ताह में देंगे रिपोर्ट
सरकारी आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी पता लगाएं कि पटेल ने इतनी आसानी से कैसे अतिविशिष्ट प्रोटोकाल हासिल कर लिया। कश्मीर में पिछले महीनों के दौरान किरण पटेल ने किन-किन अधिकारियों से मुलाकात की तथा किन इलाकों का दौरा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री कार्यालय में फर्जी अधिकारी बनकर कश्मीर में वीवीआईपी आतिथ्य का लुत्फ उठाने वाले जालसाज किरण पटेल के घाटी की सभी यात्राओं के विभिन्न पहलुओं की जांच के आदेश जम्मू-कश्मीर गृह मंत्रालय ने दिए हैं। कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार विधूड़ी को जांच अधिकारी बनाया गया है।
उन्हें एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी इस बात का पता लगाएं कि पटेल ने इतनी आसानी से कैसे अतिविशिष्ट प्रोटोकाल हासिल कर लिया। संबंधित अधिकारियों के कहां चूक हुई।
कश्मीर में पिछले महीनों के दौरान किरण पटेल ने किन-किन अधिकारियों से मुलाकात की तथा किन इलाकों का दौरा किया। गौरतलब है कि सीआईडी ने पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना दी थी।
बताया था कि वह खुद को अतिरिक्त निदेशक (रणनीति और अभियान) पीएमओ नई दिल्ली बताता है तथा श्रीनगर के एक पांच सितारा होटल में ठहरा हुआ है। इसके बाद उसे 2 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था। किरण ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। वह फिलहाल पुलिस रिमांड पर है।
ठग किरण पटेल को 31 मार्च के बाद लाया जाएगा अहमदाबाद
श्रीनगर में गिरफ्तार ठग किरण पटेल को 31 मार्च के बाद अहमदाबाद लाया जाएगा। अहमदाबाद अपराध शाखा के डीसीपी चैतन्य मांडलिक ने बुधवार को यह जानकारी दी।अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को ठग पटेल की पत्नी मालिनी पटेल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, इन्होंने अवैध रूप से शिकायतकर्ता जगसिंह चावड़ा के बंगले पर कब्जा किया। अधिकारी ने कहा, मामले में मुख्य आरोपी ठग किरण पटेल है, जबकि उसकी पत्नी मालिनी पटेल सह-आरोपी हैं।
पुलिस के बयान के मुताबिक, दो मार्च, 2023 को जम्मू-कश्मीर पुलिस की सीआईडी शाखा ने पुलिस को एक व्यक्ति के कश्मीर में आने की सूचना दी थी। मामले में पटेल को तीन मार्च, 2023 को गिरफ्तार किया गया, इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।