फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir government formation on hold bjp focusing on delhi election

भगवा खेमे का मिशन कश्मीर, दिल्ली चुनाव बाद

Fri, 09 Jan 2015 09:26 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir government formation on hold bjp focusing on delhi election

रियासत में पहली बार कमल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध दिख रहा भगवा खेमा दिल्ली चुनाव के बाद मिशन कश्मीर शुरू करेगा।

विज्ञापन


त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में नंबर गेम में पीडीपी से मामूली पीछे रही भाजपा राज्य में मुख्यमंत्री पद के अपने दावे को किसी भी सूरत में छोड़ना नहीं चाहती है।

इसके लिए उसने पीडीपी और नेकां दोनों से लगातार बातचीत जारी रखी है। गठबंधन की स्थिति में विशेष दर्जा प्राप्त इस राज्य में उसे कई मुद्दों पर समझौता करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सत्ता के लिए किए समझौते का खामियाजा दिल्ली चुनाव में भुगतने के भाजपा थिंक टैंक की सलाह के बाद पार्टी ने फिलहाल गठजोड़ के मुद्दे को ठंडे बस्ते में ही रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि दिल्ली चुनाव मोदी तथा भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। लिहाजा, कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए।

परवान नहीं चढ़ सकी भाजपा की योजना

jammu kashmir government formation on hold bjp focusing on delhi election

मिशन 44 प्लस का नारा लेकर मैदान में उतरी भाजपा को विधानसभा चुनाव में 25 सीटें मिलीं। 87 सदस्यीय विधानसभा में पीडीपी 28 सीटों के साथ पहले स्थान पर रही। नेकां को 15, कांग्रेस को 12, पीपुल्स कांफ्रेंस को दो, सीपीआई एम को एक, पीडीएफ को एक तथा निर्दलीयों को तीन सीटें मिलीं।

त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सत्ता की सौदेबाजी शुरू हो गई। दिल्ली में सबसे पहले उमर की मुलाकात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से हुई। सूत्रों के अनुसार समर्थन की दशा में नेकां को उप मुख्यमंत्री, कुछ मंत्री पद तथा केंद्र में भी प्रतिनिधित्व का ऑफर दिया गया। इस बीच उमर अस्वस्थ पिता का हाल जानने विदेश चले गए।

भाजपा के साथ प्रारंभिक बातचीत फिर परवान नहीं चढ़ सकी। इसके बाद पीडीपी से भाजपा की नजदीकियां बढ़ने लगीं। एक समय ऐसा लग रहा था कि बस दो चार दिनों में दोनों दलों के बीच समझौता पक्का हो जाएगा। सोशल मीडिया में तो 14 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह तक की अफवाहें तैरने लगी थीं।

पार्टी जल्द सरकार बनाएगी: जुगल

jammu kashmir government formation on hold bjp focusing on delhi election

मुफ्ती को मुख्यमंत्री और भाजपा के डॉ. निर्मल सिंह को उप मुख्यमंत्री तक घोषित कर दिया गया था। पीडीपी से बढ़ती नजदीकियों के बीच लंदन से उमर ने इस गठबंधन पर जमकर ट्वीट किया।

इधर, पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों को तलब कर सरकार गठन पर उनकी राय ली।

सूत्रों का कहना है कि कोर कमेटी ने साफ तौर पर यह कह दिया कि विचारधारा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। रियासत में सरकार बनाने के लिए भाजपा को जनादेश मिला है।

इसलिए भाजपा का ही मुख्यमंत्री होना चाहिए। जम्मू, कश्मीर तथा लद्दाख के साथ क्षेत्रीय भेदभाव खत्म हो सके।

राज्य में स्थायी सरकार हो और मोदी के विकास मॉडल को रियासत में भी लागू किया जा सके। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोर कमेटी की राय के बाद भाजपा हाईकमान ने अपने मुख्यमंत्री के लिए प्रयास शुरू कर दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि जल्द ही रियासत में स्थायी तथा विकास करने वाली सरकार अस्तित्व में आएगी। पार्टी इस दिशा में प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed