{"_id":"63db813dc6b4b20f1131269f","slug":"jammu-kashmir-glimpses-of-guru-ravidas-s-life-will-be-seen-in-the-procession-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोभायात्रा में दिखेगी गुरु रविदास के जीवन की झलक, कल निकलेगी शहर भर में पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोभायात्रा में दिखेगी गुरु रविदास के जीवन की झलक, कल निकलेगी शहर भर में पदयात्रा
Thu, 02 Feb 2023 02:54 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Feb 2023 02:54 PM IST
सार
सभा के अध्यक्ष पीरन दित्ता ने बताया कि तीन फरवरी को कृष्णा नगर गुरुद्वारे से गुरु रविदास जी के जीवन और इतिहास को दर्शाने वाली शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा कृष्णा नगर गुरुद्वारे से तीन फरवरी को सुबह 11 से 11:30 बजे के बीच निकाली जाएगी।
विज्ञापन
संत रविदास
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल जम्मू-कश्मीर गुरु रविदास सभा श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर तीन फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकालेगी। सभा के अध्यक्ष पीरन दित्ता ने बताया कि तीन फरवरी को कृष्णा नगर गुरुद्वारे से गुरु रविदास जी के जीवन और इतिहास को दर्शाने वाली शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
शोभायात्रा कृष्णा नगर गुरुद्वारे से तीन फरवरी को सुबह 11 से 11:30 बजे के बीच निकाली जाएगी। शोभायात्रा कृष्णा नगर से निकलकर रविदास चौक, जेपी चौक, स्वामी विवेकानंद चौक, गुरुद्वारा सुंदर सिंह, रधुनाथ बाजार, सीटी चौक, शालामार, इंदिरा चौक से होते हुए पुन: गुरुद्वारा कृष्णा नगर में आएगी।
विज्ञापन
पांच फरवरी को गुरुद्वारा कृष्णा नगर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के आयोजनों के साथ-साथ गुरुद्वारा परिसर में तीन और पांच फरवरी को लंगर प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन