फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Four terrorists killed for big incident on New Year-Republic Day

जम्मू कश्मीर: नए साल-गणतंत्र दिवस पर बड़ी वारदात के लिए आए चार आतंकी ढेर, भूसे से लदे ट्रक में जा रहे थे घाटी

Thu, 29 Dec 2022 02:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 02:23 AM IST
सार

Sidhra Encounter Jammu: जम्मू में मारे गए आतंकियों के छिपने के लिए ट्रक में ठिकाना बनाया गया था। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे पुल के पास नाके पर तैनात सेना और पुलिस के संयुक्त नाके पर इस ट्रक को पूछताछ के लिए रोका गया। जैसे ही तलाशी शुुरू हुई तो ट्रक के अंदर से आतंकियों ने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Four terrorists killed for big incident on New Year-Republic Day
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर बड़े हमले को अंजाम देने आए चार आतंकियों को सुरक्षा बलों ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर जम्मू के सिद्दड़ा पुल के पास बुधवार की सुबह ढेर कर दिया। यह आतंकी एक ट्रक से कश्मीर घाटी की ओर जा रहे थे। भूसे से लदे ट्रक को सिद्दड़ा नाके पर रोका गया तो भीतर छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आतंकी मारे गए। ट्रक का चालक फरार हो गया है।  ट्रक में आतंकियों के छिपने के लिए बनाई गई जगह से 7 एके 47, एक एम 4 अमेरिकन कार्बाइन राइफल, 10 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्टल, 15 मैगजीन, 50 हजार की नकदी, 300 कारतूस, आधा लीटर केमिकल, पाकिस्तान में बने चाकलेट, बिस्कुट, दर्दनाक निवारक दवाइयां बरामद की गई हैं।

विज्ञापन

Jammu Kashmir: Four terrorists killed for big incident on New Year-Republic Day
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने कठुआ या सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी जगह से घुसपैठ की और ट्रक में छिपकर कश्मीर घाटी जा रहे थे। आतंकियों के छिपने के लिए ट्रक में ठिकाना बनाया गया था। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे पुल के पास नाके पर तैनात सेना और पुलिस के संयुक्त नाके पर इस ट्रक को पूछताछ के लिए रोका गया। जैसे ही तलाशी शुुरू हुई तो ट्रक के अंदर से आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान ट्रक का चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu Kashmir: Four terrorists killed for big incident on New Year-Republic Day
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाबलों ने ट्रक की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक चली गोलीबारी में आतंकियों को ट्रक के अंदर ही ढेर कर दिया गया। एहतियात के तौर पर आतंकियों के शव मुठभेड़ खत्म होने के 5 घंटे बाद वहां से निकाले गए। ट्रक में बने आतंकियों के ठिकानों की तलाशी लेने पर भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए। इन हथियारों से ऐसा लग रहा है कि आतंकी नए साल पर कश्मीर में किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने जा रहे थे। 

विज्ञापन

Jammu Kashmir: Four terrorists killed for big incident on New Year-Republic Day
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

जैश के बताए जा रहे ढेर किए गए आतंकी

सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकी सीमा पार से आए थे। आतंकी पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। इन आतंकियों को ले जाने के लिए कश्मीर का हैंडलर आया था। आतंकियों की मंगलवार और बुधवार की रात सीमा से घुसपैठ होने की आशंका है, जिन्हें तड़के सांबा के नजदीक ट्रक में बैठाया गया। ट्रक में पहले से आतंकियों के छिपने के लिए ठिकाना बनाया गया था। ट्रक में भूसा भरा था, लेकिन इसके बीच ही बोरियों को चारों तरफ रखकर आतंकियों के छिपने की जगह बनाई गई थी।

Jammu Kashmir: Four terrorists killed for big incident on New Year-Republic Day
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

ट्रक पर नंबर प्लेट कुलगाम के व्यक्ति की

जिस ट्रक में आतंकी लाए गए, उसका नंबर (जेके18-1226) कुलगाम के गुलाम मोहम्मद खान के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि ट्रक के इंजन व चेचिस नंबर के साथ छेड़छाड़ पायी गई है। इस ट्रक पर काफी कुछ पंजाबी में लिखा हुआ है। आशंका है कि इस ट्रक को सिर्फ आतंकियों की घुसपैठ के लिए ही खरीदा गया हो। ट्रक में जो भूसा था, वो भी इस समय पंजाब में ही मिलता है। आशंका है कि इस ट्रक को पंजाब से खरीदकर लाया गया और इसके ऊपर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी गई। फिलहाल इस पहलू पर जांच हो रही है।

Jammu Kashmir: Four terrorists killed for big incident on New Year-Republic Day
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

2018 और 2020 की तरह ही मुठभेड़

वर्ष 2018 और 2020 में झज्जर कोटली एवं बन टोल प्लाजा पर आतंकी हमले हो चुके हैं। आतंकी इसी तरह ट्रक में ठिकाना बनाकर छुपे हुए थे और तलाशी लेने पर फायरिंग शुरू कर दी गई। बुधवार भी इसी तरह हमला हुआ। 
 

Jammu Kashmir: Four terrorists killed for big incident on New Year-Republic Day
एडीजी जम्मू मुकेश सिंह और गौरव गौतम, जीओसी, टाइगर डिविजन - फोटो : अमर उजाला

बड़ी साजिश की फिराक में थे आतंकी

नए साल को लेकर पुलिस अलर्ट है। इसी के तहत सिद्धड़ा पुल पर पुलिस और सेना का संयुक्त नाका था। बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने उक्त ट्रक को तलाशी के लिए रोका। उसी समय ट्रक के भीतर से फायरिंग शुरू हो गई और ट्रक चालक इसका लाभ उठाकर भाग गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 4 आतंकियों को ढेर कर दिया। ट्रक चालक की तलाश जारी है। यह आतंकी किस संगठन के थे, आतंकी विदेशी हैं, स्थानीय हैं, यह फिलहाल अभी जांच का विषय है। - मुकेश सिंह, एडीजीपी, जम्मू

सतर्क थे सुरक्षा बल, इसलिए मारे गए आतंकी

आतंकियों का पता लगना और इनका मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता है। कुछ समय पहले ही नरवाल में ट्रक से हथियार मिले थे और तीन आतंकी भी। इसी को लेकर हम अलर्ट थे और इसके चलते यह बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। -गौरव गौतम, जीओसी, टाइगर डिविजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed