फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: four districts not having indoor stadiums; how will Khelo India Center be built

जम्मू-कश्मीर : चार जिलों में इंडोर स्टेडियम नहीं, कैसे बनेंगे खेलो इंडिया सेंटर

Wed, 24 Mar 2021 11:31 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 24 Mar 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: four districts not having indoor stadiums; how will Khelo India Center be built
indoor stadium - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2017 में जम्मू संभाग के लिए घोषित किए गए 10 इंडोर स्टेडियम में से चार का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि इन्हें पूरा करने का लक्ष्य 2019 था। इनमें डोडा, रामबन, पुंछ और किश्तवाड़ जिले शामिल हैं। प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र सरकार हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर स्थापित करने जा रही है। ये सेंटर इंडोर स्टेडियम में ही बनने हैं। अब इन जिलों में इंडोर स्टेडियम तक नहीं हैं। ऐसे में सेंटर कहां बनाया जाएगा, इसको लेकर काउंसिल के पास कोई जवाब नहीं है।

विज्ञापन


बता दें, केंद्र ने प्रदेश के लिए 22 इंडोर स्टेडियम की घोषणा की थी, इनमें 10 जम्मू संभाग और 10 कश्मीर संभाग में बनने हैं। 2017 में केंद्र सरकार ने प्रदेश में 22 इंडोर स्टेडियम के लिए 88 करोड़ रुपए जारी किया था। तीन साल बाद भी चार स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। ये स्टेडियम डोडा, रामबन, पुंछ और किश्तवाड़ जिले बनने प्रस्तावित हैं, जबकि इन जिलों में खेलों इंडिया सेंटर भी बनेगा। इंडोर स्टेडियम नहीं होने से अब सेंटर को स्थापित करना काउंसिल के लिए बड़ी चुनौती होगी। वहीं स्पोर्ट्स काउंसिल का कहना है कि सभी जिलों में सेंटर पहले ही स्थापित हो चुके हैं। हालांकि इन सेंटर में विकास करने की जरूरत है, जिसे नियुक्त होने वाले प्रशिक्षक की सिफारिश पर किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में 40 खेलो इंडिया सेंटर बनने हैं
जम्मू-कश्मीर में खेलों इंडिया के तहत 40 स्पोर्ट्स सेंटर बनने हैं। हर जिले में विभिन्न खेलों में दो-दो सेंटर स्थापित किए जाने हैं। इसमें भूतपूर्व खेल चैंपियन, कोच को प्रशिक्षक नियुक्त किया जाना है। काउंसिल के पास अभी तक 100 लोगों ने प्रशिक्षक बनने के लिए आवेदन किया है। अब इन आवेदनक की जांच होगी जिसके बाद इन्हें सेंटर में नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- डल झील में 70 फुट ऊंचा तिरंगा फहराकर घाटी के युवाओं ने पाकिस्तान को दिया जवाब, देखिए तस्वीरें

इन जिलों में बन चुके इंडोर स्टेडियम
जम्मू संभाग में सांबा, कठुआ, राजोरी, जम्मू, रियासी, उधमपुर में इंडोर सेंटर तैयार हो गया है।

इन इंडोर स्टेडियमों का काम जम्मू-कश्मीर प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन (जेकेपीसीसी) की ओर से किया जाना है। जेकेपीसीसी को छह इंडोर स्टेडियम बनाने का काम मिला था, जिसमें से दो बना लिए हैं, जबकि चार पर काम चल रहा है। स्पोर्ट्स काउंसिल उनसे लगातार काम की रिपोर्ट मांग रही है। जल्द ही इनका काम भी पूरा हो जाएगा। - नुजहत गुल, सचिव स्पोर्ट्स काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed