फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Former CM Omar Abdullah to meet Governor Satya Pal Malik today in Srinagar

राज्यपाल से मिलने के बाद उमर अब्दुल्ला बोले, जम्मू-कश्मीर में क्या हो रहा है किसी को नहीं पता

Sat, 03 Aug 2019 01:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Aug 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Former CM Omar Abdullah to meet Governor Satya Pal Malik today in Srinagar
उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

घाटी में जारी की गई एडवाइजरी के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यधारा के सभी राजनीतिक दलों में उठापटक का दौर जारी है। एक ओर शुक्रवार को पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कश्मीर नीति पर काम करने की नसीहत दी थी।

विज्ञापन


वहीं शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों से हम बस इतना कहेंगे कि सब्र से काम लें, हम 35 ए को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
 

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि  हम जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं। जब हम अधिकारियों से पूछते हैं, तो वह कहते हैं कि कुछ हो रहा है, लेकिन क्या हो रहा है इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।



सोमवार को जब संसद की कार्यवाही शुरू हो तो केंद्र को सदन में इस बात का जवाब देना होगा कि ऐसा क्या हो गया कि अमरनाथ समेत अन्य धार्मिक यात्राएं रोकी जा रही हैं। साथ ही पर्यटकों को वापस भेजा जा रहा है। हमें संसद में इस बात की जानकारी सरकार में बैठे जिम्मेदारों से चाहिए। साथ ही सरकार लोगों को बताए कि डरने की  जरूरत नहीं है।
 



 

महबूबा देर शाम निकलीं नेताओं से मिलने

गृह विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करने के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती इसे लेकर सबसे पहले आगे बढ़ीं। वह घर से पैदल ही नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला से मिलने जाने लगीं तो सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया और पैदल जाने कि बजाय गाड़ी से जाने की सलाह दी। बाद में वे अब्दुल्ला से मिलने पहुंचीं। 

महबूबा ने बताया कि फारूक की तबीयत खराब होने की वजह से वे सर्वदलीय बैठक नहीं बुला सके, लेकिन उन्होंने आश्वस्त किया है कि शनिवार को उमर अब्दुल्ला के लौटते ही सभी दलों की बैठक बुलाई जाएगी ताकि वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जा सके। इसके बाद वे सज्जाद गनी लोन के घर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed