{"_id":"65fc0bbf2472f2dc6a019791","slug":"jammu-kashmir-flight-fares-increasing-with-upcoming-lok-sabha-election-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: चुनावी माहौल के साथ बढ़ने लगा उड़ानों का किराया, जम्मू से श्रीनगर के लिए चुकाने पड़ रहे छह हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: चुनावी माहौल के साथ बढ़ने लगा उड़ानों का किराया, जम्मू से श्रीनगर के लिए चुकाने पड़ रहे छह हजार
Thu, 21 Mar 2024 03:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 21 Mar 2024 03:58 PM IST
सार
होली और चुनावी माहौल के चलते किराए में बढ़ोतरी हुई है, जबकि किराया बढ़ोतरी पर शिकंजा कसने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन पांच शहरों के लिए 32 फ्लाइट का परिचालन होता है। इसमें अधिकांश फ्लाइट श्रीनगर और दिल्ली के लिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
चुनावी माहौल और होली पर्व पर यात्रीभार बढ़ते ही विमान कंपनियों ने उड़ानों के किराए में वृद्धि कर दी है। किराया दोगुना बढ़ गया है।जम्मू से श्रीनगर का किराया चार हजार की जगह अब छह हजार रुपये तक लिया जा रहा है, जबकि दिल्ली के लिए आठ हजार तक किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
होली और चुनावी माहौल के चलते किराए में बढ़ोतरी हुई है, जबकि किराया बढ़ोतरी पर शिकंजा कसने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन पांच शहरों के लिए 32 फ्लाइट का परिचालन होता है। इसमें अधिकांश फ्लाइट श्रीनगर और दिल्ली के लिए हैं।
विज्ञापन
22 मार्च से 10 अप्रैल तक जम्मू से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का औसतन किराया 58 सौ से 75 सौ रुपये तक है। होली के आसपास किराया सात हजार से दस हजार रुपये तक है। इस तरह जम्मू से अहमदाबाद की फ्लाइट का किराया छह से आठ हजार रुपये के बीच जबकि जम्मू से इंदौर के लिए किराया आठ से दस हजार के बीच है। श्रीनगर के लिए चार से छह हजार के बीच किराया है।
विज्ञापन
फरवरी की तुलना में किराए में तीन से चार हजार रुपये की वृद्धि देखी जा रही है। किसी भी पर्व के आसपास एयरलाइन कंपनियां किराए में वृद्धि करती हैं, जिसका असर लोगों पर पड़ता है।