{"_id":"672767c8f0364894150160d6","slug":"jammu-kashmir-flames-of-fire-in-jammu-on-diwali-night-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: दिवाली की रात जम्मू में आग की लपटें, लाखों का हुआ नुकसान, जानें कहां-कहां लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: दिवाली की रात जम्मू में आग की लपटें, लाखों का हुआ नुकसान, जानें कहां-कहां लगी आग
Sun, 03 Nov 2024 05:39 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:39 PM IST
सार
जम्मू में दिवाली की रात 11 अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। अधिकांश आग लगने की घटनाएं पटाखों से निकली चिंगारी के कारण हुईं। दमकल विभाग ने समय पर कार्रवाई करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली पर शहरभर में 11 स्थानों पर आग लगी है। इस दौरान लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सभी जगह पटाखों से निकली चिंगारी ही मुख्य कारण रही है। तोप प्लोड़ा और नरवाल में भयंकर आग लगी, जिससे दुकानों और रिहायशी इलाकों को खतरा हो गया था। लेकिन, समय रहते दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके अलावा वुमन कॉलेज गांधी नगर के पास एक घर में रखे फर्नीचर में पटाखों के चलते आग लग गई।सूचना के बाद दमकल वाहनों की मदद से काबू पाया गया। इसी तरह अंबफला में रखे कबाड़ शुक्रवार देर रात करीब एक बजे आग लगी, जिस पर दो बजे काबू पाया गया। इसी तरह सर्कुलर रोड में खुले इलाके में रखी लकड़ी जल गई।
विज्ञापन
मल्होत्रा गली में घर के आगे रखे कबाड़ में आग लगी। कर्ण नगर गली में नगर निगम की डंपिंग साइट में आग लगी। यह घटना रात करीब दो बजे की है। आतिशबाजी के कारण बिक्रम नगर रिहाड़ी में टावर की तारें जल गईं। यह घटना रात करीब एक की है।वहीं, रानी पार्क क्षेत्र में पुराने फर्नीचर में तीन बजे, जैन बाजार में घर में रखे फर्नीचर में आग लगी। दुर्गा नगर में सरकारी भूमि पर बेकार पड़े सामान में आग लगी। शहर में 11 जगह आग लगने की घटनों के चलते रातभर दमकल विभाग के वाहन व्यस्त रहे। दमकल विभाग के अनुसार दिवाली की रात पर आग लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन