फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Five thousand hoardings removed, Jammu Municipal Corporation will get 1.44 crore

जम्मू-कश्मीर: शहर में लगे पांच हजार होर्डिंग्स हटाए, सालाना जम्मू नगर निगम खाते में आएंगे 1.44 करोड़

Sat, 03 Jun 2023 02:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 02:53 PM IST
सार

मेयर राजिंदर शर्मा ने कहा कि शहर में बदलाव किया जा रहा है। निगम को घाटे से उभारकर लाभ में लेकर आना है। इसी कड़ी में लगभग पांच हजार होर्डिंग्स को 170 बिजली के खंभों से हटाया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Five thousand hoardings removed, Jammu Municipal Corporation will get 1.44 crore
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम के खजाने में इस साल 1.44 करोड़ रुपये की ज्यादा आय होगी। ऐसा इसलिए हो रहा है कि पांच हजार से ज्यादा होर्डिंग्स खंभों से उतारे गए और विज्ञापन पॉलिसी के हिसाब से लगाए गए। इससे प्रतिमाह 12 लाख रुपये का फायदा होगा। पहले सिर्फ 12 लाख ही साल में आते थे। यह बात मेयर राजिंदर शर्मा ने मेयर कार्यालय में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में बदलाव किया जा रहा है। पुरानी कार्यप्रणाली से काम नहीं चलेगा। निगम को घाटे से उभारकर लाभ में लेकर आना है। इसी कड़ी में लगभग पांच हजार होर्डिंग्स को 170  बिजली के खंभों से हटाया गया। वहीं, सात वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) साइटों ने राजस्व अर्जित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2018 में सभी 75 वार्डों के लिए कैपेक्स बजट 1.43 करोड़ रहा। सिर्फ एक सही फैसले ने निगम को फायदे में ला दिया। पहले इतने बजट से तमाम वार्डों में कार्य होते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के पैसे का हिसाब रखाना जेएमसी की जिम्मेदारी 

मेयर ने कहा कि जनता के पैसे के प्रति जवाबदेह बने रहना और राजस्व को बढ़ाने के तरीकों की तलाश करना प्रतिबद्धता है। बदली हुई कार्य संस्कृति के साथ यूएलबी में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बढ़ रहा है। पीएम मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेकर निकट भविष्य में यूएलबी में और बदलाव होंगे।

डिप्टी मेयर ने वार्ड-45 डिग्याना में सुनीं समस्याएं

डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने बाहु विधानसभा के वार्ड-45 डिग्याना में विकास कार्यों के संबंध में लोगों की मांगों को सुना। दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि लोगों की चिंताएं दूर की जाएं और विकास कार्य में कमियां खत्म कर उचित कार्रवाई की जाए।

डिप्टी मेयर ने कल्याण समिति और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ वार्ड के भीतर विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं और सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। कहा - स्थानीय निवासियों की शिकायतें आ रही थी कि पिछले वर्ष घटिया गुणवत्ता के विकास कार्य हुए।



उन्होंने लोगों के असंतोष के साथ सहानुभूति व्यक्त की और प्रचलित मुद्दों को सुधारने के लिए तत्काल काम करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कल्याण समिति के पदाधिकारियों के अलावा सतपाल चौधरी, असलम, विनोद शर्मा, कश्मीर सिंह, सूरज कुमार, मगर सिंह, अश्विनी कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed