फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Five officers will take charge National e-Governance Conference

जम्मू कश्मीर: राष्ट्रीय ई-सुशासन सम्मेलन की जिम्मेदारी संभालेंगे पांच अफसर, कटड़ा में होगा दो दिवसीय कार्यक्रम

Sat, 29 Oct 2022 10:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 10:13 AM IST
सार

कटड़ा में 25 और 26 नवंबर को 25वें राष्ट्रीय ई-सुशासन सम्मेलन की व्यवस्था व प्रबंधन के लिए पांच अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय ई-सुशासन सम्मेलन में देश भर से भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेने कटड़ा आएंगे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Five officers will take charge National e-Governance Conference
ई गवर्नेंस

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 25 और 26 नवंबर को होने वाले 25वें राष्ट्रीय ई-सुशासन सम्मेलन की व्यवस्था व प्रबंधन के लिए पांच अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन

 
सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला की तरफ से जारी आदेश के तहत श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ककरेयाल कटड़ा में राष्ट्रीय ई सुशासन सम्मेलन का आयोजन होगा।

विज्ञापन

 

इसके लिए जिला उपायुक्त कार्यालय जम्मू में आईएएस अधिकारी अनंत द्विवेदी, रियासी के सहायक आयुक्त पंचायत उमेश शान, कटड़ा में पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक अंबिका बाली, उपभोक्ता मामलों के विभाग के राजोरी जिले के सहायक निदेशक मोहम्मद आरिफ लोन और आबकारी आयुक्त के कार्यालय में ईटीओ अनुराग शर्मा को व्यवस्था के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि 25वें राष्ट्रीय ई-सुशासन सम्मेलन में देश भर से भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेने कटड़ा आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed