फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Fifty lakhs spent to prevent corona infection, result cipher

जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पचास लाख खर्च, परिणाम सिफर

Wed, 20 Oct 2021 02:11 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 20 Oct 2021 02:11 PM IST
सार

धरातल पर नहीं मिल रही मशीनरी और अन्य सुविधाएं, स्प्रे पंप और फॉगिंग मशीनों में मिली हैं खामियां।
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Fifty lakhs spent to prevent corona infection, result cipher
कोरोना टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण के दौरान नगर निगम ने स्प्रे अभियान के तहत पचास लाख से ज्यादा राशि खर्च कर दी है, लेकिन धरातल पर परिणाम सिफर है। कोरोना काल में दवाई के छिड़काव के लिए जो पंप खरीदे थे वह भी खराब निकले है। फागिंग मशीनों में भी तकनीकी खामी पाई गई। यह खरीदारी 2020 में पहले लॉकडाउन के दौरान हुई थी। इसके अलावा स्प्रे के लिए टैंकर की भी खरीद हुई थी, लेकिन उनका इस बार लॉकडाउन में भी प्रयोग नहीं हो पाया है। यह मामला जनरल हाउस में भी गरमाया रहा है।

विज्ञापन


नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार दोनों लाकडाउन में पचास लाख से ज्यादा खर्च मशीनरी, स्प्रे और द वाई पर किया गया है। इस साल हुए लॉकडाउन के दौरान स्प्रे अभियान ऐसे इलाकों में चला, जहां पर मरीजों की पहचान हो रही थी। हालांकि पहले लॉकडाउन में गलियों और सड़कों में दवा छिड़काव अभियान जोरशोर से चला था, लेकिन बाद में इसकी गति मंद हो गई। इस दौरान पार्षदों की ओर से बवाल किया गया। जनरल हाउस की बैठकों में मसलों गरमाया रहा। इस पर अधिकारी स्प्रे करने का हवाल दे चुके हैं।
विज्ञापन


हर वार्ड में मिली थीं दो-दो मशीनें
जानकारी के अनुसार हर वार्ड में दो-दो फागिंग और छिड़काव मशीनें पार्षदों को मुहैया करवाई गई थीं। लेकिन कुछ वार्डों में मशीनें मुहैया नहीं हुई हैं। इस कारण निजी खर्च पर पार्षदों को मशीनें लेनी पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी स्तर पर पार्षदों ने करवाया स्प्रे
नगर निगम से मशीनरी नहीं मिलने पर लॉकडाउन एक और दो में पार्षदों ने अपने स्तर पर स्प्रे और फागिंग मशीनें खरीदी थीं। अपने वार्ड के अलावा अन्य वार्डों में भी दवाई का छिड़काव करवाया गया था।

यह भी पढ़ें- आतंकियों पर बड़े प्रहार की तैयारी: मस्जिद से की जा रही है अपील, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत   


बैठकों में हर बार गरमाता है मसला
जनरल हाउस की बैठकों में हर बार पार्षदों की ओर से मसले को उठाया जाता है। इस पर तीखी बहस भी होती है। इस पर विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए थे। इस बार होने वाली बैठक में रिपोर्ट रखी जानी है।

कोरोना संक्रमण के दौरान लाखों खर्च हुए हैं। मशीनरी खरीदी गई। इस बारे में जांच करवाई जाएगी की राशि कहां पर खर्च हुई है और सामान कहां पर है। फिलहाल स्प्रे करवाया जा रहा है। लोगों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। - अतुल गुप्ता, सचिव, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed