जम्मू-कश्मीर : फुल मीटरिंग वाले फीडरों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, कम होगा नुकसान
स्मार्ट मीटर, एबीसी केबल्स प्रोजेक्ट पर तेज गति से हो काम। आईपीडीएस और पीएमडीपी (यू) योजनाओं के तहत 3621 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में फुल मीटरिंग वाले फीडरों को बिजली कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली 24 घंटे मिलेगी। साथ ही स्मार्ट मीटर और एबीसी केबल्स प्रोजेक्ट पर काम तेज गति से करवाया जाए। इससे नुकसान कम हो सकेगा। यह बात मुख्य सचिव डॉ. अरुण मेहता ने बिजली के काम की प्रगति बैठक में कही। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 2360.27 करोड़ रुपये की लागत से रिकॉर्ड 264 कार्यों को पूरा करने की योजना है।
यह किसी एक वर्ष में अब तक पूरे किए गए कार्यों में सबसे अधिक है। केपीडीसीएल और जेपीडीसीएल ने पहले ही क्रमश: 35 और 44 परियोजनाओं को पूरा कर लिया है और इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 23 और 46 अतिरिक्त परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं पर 1160.73 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। आईपीडीएस और पीएमडीपी (यू) योजनाओं के तहत 3621 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए।
यह भी पढ़ें- General Bipin Rawat: सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने ही घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट चलाकर आतंकी संगठनों की तोड़ी कमर
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हुए 2854 ट्रांसफार्मर
ग्रामीण क्षेत्रों में 2854 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए। 1524 सीकेएम एचटी लाइनें और 3050 सीकेएम एलटी लाइनें डीडीयूजीवाईजे और पीएमडीपी (आर) योजनाओं के तहत 587 एमवीए क्षमता को बढ़ाएंगी। जम्मू और कश्मीर ने 2 वर्षों की अवधि में मौजूदा 8394 एमवीए में 3806 एमवीए क्षमता को बढ़ाया है। निरीक्षण अभियान तेज करने के अलावा प्री-पेड और स्मार्ट मीटरों की शीघ्र स्थापना करने को कहा है। गैर-मीटर वाले क्षेत्रों की प्राथमिकता वाले मीटरिंग के माध्यम से बिलिंग की जाए।