फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Fake driving license handed over in Reasi for 35 thousand, police busted the racket

जम्मू कश्मीर: रियासी में 35 हजार में थमा दिया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस ने रैकेट का किया भंडाफोड

Tue, 13 Dec 2022 12:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 12:20 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार साढ़ माहौर निवासी हक नवाज ने रियासी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए एजेंटों ने उससे 35 हजार रुपये ऐंठे हैं। इतने पैसे लेने के बाद भी उसे नकली ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दिया गया, जिस पर अरुणाचल प्रदेश के एक शहर आलो की मुहर लगी थी। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Fake driving license handed over in Reasi for 35 thousand, police busted the racket
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

रियासी पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में तीन स्थानीय व एक जम्मू का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार साढ़ माहौर निवासी हक नवाज ने रियासी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए एजेंटों ने उससे 35 हजार रुपये ऐंठे हैं।

विज्ञापन


इतने पैसे लेने के बाद भी उसे नकली ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दिया गया, जिस पर अरुणाचल प्रदेश के एक शहर आलो की मुहर लगी थी। इसका कहीं कोई रिकॉर्ड भी नहीं था। जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई।
विज्ञापन


शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक दुकान पर काम करने वाले राजेश कुमार निवासी पनासा और शाम लाल निवासी विजयपुर को पूछताछ के लिए पकड़ा। उनसे की पूछताछ के बाद पुलिस ने जरनैल निवासी पनासा और दीपक शर्मा निवासी पुरखू कैंप जम्मू को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे पूछताछ जारी है। एसएसपी रियासी अमित गुप्ता ने कहा कि मामले में जांच चल रही है और अधिक गिरफ्तारियों से इन्कार नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed