{"_id":"5cf10e11bdec220781489fc7","slug":"jammu-kashmir-exchange-of-fire-between-security-forces-and-terrorists-in-tral-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
Fri, 31 May 2019 07:48 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 31 May 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार दोपहर मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में त्राल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिनका मुंहतोड़ जवाब जवानों द्वारा दिया गया। जिसमे दो आतंकी मार गिराए गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के शोपियां जिले में भी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। वहीं भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं।